जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल स्तर को बढ़ाने/ वर्षा के जल को व्यवस्थित करने की व्यवस्था के लेकर बैठक सम्पन्न हुई           

हरिद्वार 07 जनवरी 2025 – जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जल स्तर को बढ़ाने/ वर्षा के जल को व्यवस्थित करने की व्यवस्था के लेकर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्थ एनजीओ के संस्थापक एवं पोण्ड मेन रामवीर तनवर ने तालाब एवं जल के अन्य स्रोत के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों को बढ़ाने के साथ ही जल की गुणत्ता पर भी विशेश ध्यान दिया जाये ताकि वर्तमान तथा भविश्य की पीढ़ी के लिए गुणत्तायुक्त जल उपलब्ध रहे। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य करते समय इस बात पर विशेश ध्यान दिया जाये कि भूमिगत जल में किसी भी प्रकार की अशुद्धियां विशेशक ग्रे वाटर, लेड आदि न पहुॅच पाये। उन्होंने तालाब संरक्षण एवं संवर्धन हेतु साइंटिफिक कार्य योजना बनाने के निर्देश सभी खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समय से कार्य योजनाएं बनाने के साथ ही उन पर अमल करते हुए कार्य किया जाये ताकि आगामी मानसून सीजन में तालाबों वर्शा जल संग्रण किया जा सके। उन्होंने ब्लॉकवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिये। उन्होंने राजस्व तथा ग्राम्य विकास विभाग से सम्बन्धित सूचनाएं निर्धारित प्रारूप पर शीघ्रता से उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दियें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यावरण तथा पारिस्थितिकी से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने निर्देशित करते हुए कहा कि यथार्थवादी कार्य योजना बनाकर तैयार की जाये ताकि योजना के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। बैठक में पर्यावरणविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्थ एनजीओ के संस्थापक मैकेनीकल इंजीनियर रामवीर तनवर ने तालाब सुधार हेतु किये गये कार्यों, सुधारीकरण हेतु आवश्यक आधारभूत जानकारियों, समस्याओं एवं चुनौतियों आदि के बारे में जानकारी देते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओ पर विस्तार से सुझाव दिये।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, एसडीओ राजाजी टाइगर रिजर्व अजय लिंगवाल, सहायक निदेशक मत्स्य गरिमा मिश्रा, बीडीओ मानस मित्तल, आलोक गार्गेय,जगेंद्र राणा,पवन सैनी,अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग विष्णु दत्त बेजवाल, आईसीआईसीआई बैंक से तरुण शर्मा आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर…

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    हरिद्वार। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में विपक्षी विधायकों के बहिष्कार के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम के बाहर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ जोरदार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 5, 2026
    • 3 views

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 4 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 7 views