एस एम जे एन पीजी कॉलेज परिसर में स्थित यूको बैंक ने अपने 83वें स्थापना दिवस को आज धूमधाम से मनाया

राजीव कुमार,हरिद्वार

एस एम जे एन पीजी कॉलेज परिसर में स्थित यूको बैंक ने अपने 83वें स्थापना दिवस को आज धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बैंक के सम्मानित ग्राहक एवम् मुख्य अतिथि प्रो डॉ सुनील कुमार बत्रा ने केक काटकर ग्राहकों और बैंक कर्मचारियों के साथ इस विशेष दिन को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने ने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी भी प्रदान की।

यूको बैंक के स्थापना दिवस पर आज प्रो डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम के बारे में चेतावनी देते हुए कहा कि इस समय साइबर अपराध तेजी से फैल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ-साथ बैंक भी इस मुद्दे को लेकर गंभीर है और ग्राहकों को सुरक्षित रखने के लिए बैंक के कर्मचारी पूरी तरह से सचेत है l

साइबर हेल्पलाइन पर दे सूचना

उन्होंने कहा, अगर किसी को भी केवाईसी, आधार नंबर अपडेट, एटीएम या इस तरह के अन्य मैसेज या कॉल आते हैं, तो वे कभी भी अपनी गोपनीय जानकारी अनजान फोन नंबर पर नहीं दें, क्योंकि बैंक से इस तरह के मैसेज या कॉल कभी नहीं किए जाते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी के पास साइबर अपराधियों के द्वारा कोई संदिग्ध कॉल आती है, तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर सूचित करेंl

लोगों से की अपील

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने कहा कि यूको बैंक अपने ग्राहकों को सभी सुविधाएं प्रदान करने में तत्पर है। बैंक सभी वर्गो को लोन की सुविधा भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने ग्राहकों से यह भी अपील की कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो वे सीधे शाखा में संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

इस दौरान शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार , अभिषेक कुमार, कु मोनिका एवम् बैंक के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 4 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 9 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views