भाजपा द्वारा चुनाव संचालक समिति, वार्ड प्रत्याशी ,वार्ड प्रभारी एवं कोर कमेटी की बैठके आयोजित की गई

हरिद्वार

नगर निगम चुनाव हरिद्वार के निमित्त भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चुनाव संचालक समिति, वार्ड प्रत्याशी ,वार्ड प्रभारी एवं कोर कमेटी की बैठके आयोजित की गई।

जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, हरिद्वार लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र रावत, नगर निगम चुनाव प्रभारी ज्योति प्रसाद गैरोला, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक रानीपुर विधायक आदेश चौहान उपस्थित रहे। चुनाव प्रभारी ज्योति गैरोला ने सभी पदाधिकारीयो का उपस्थित व्रत लेते हुए सभी को चुनाव में जुट जाने का आवाहन किया।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने चुनाव प्रबंधन समिति से जुड़े सभी पदाधिकारीयो से एक-एक कर जानकारी ली एवं चुनाव संबंधित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आप सभी पदाधिकारीयो के कंधों पर बूथ स्तर तक प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को ले जाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

आप सभी को संगठन द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मेयर सहित सभी प्रत्याशियों को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाना सुनिश्चित करें।

प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को व्यक्तिगत एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाने का कार्य कर भाजपा के पक्ष में वोट दिलाने का कार्य करें।

लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में हरिद्वार ने भाजपा को सहयोग और समर्थन दिया ठीक उसी प्रकार नगर निगम चुनाव में भी हरिद्वार की प्रबुद्ध जनता भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।

उन्होंने आशा व्यक्त की इस बार भी हम भारी मतों से विजय होकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा मेयर प्रत्याशी किरण जैसल,राजकुमार अरोड़ा विकास तिवारी आशुतोष शर्मा अनु कक्कड़ आशु चौधरी लव शर्मा डॉ हिमांशु पंडित सुमित श्रीकुंज प्रीति गुप्ता प्रिया गुप्ता मंजू शर्मा अरुण बंसल संगीता गिरी मनोज गर्ग विमल कुमार राकेश राजपूत अभिषेक गुप्ता विपिन शर्मा राजन मेहता देवेंद्र प्रधान प्रिंस लाहौट संजना शर्मा तरुण चौहान अनिल पुरी अभिनंदन गुप्ता हरजीत सिंह अंश मल्होत्रा संजना शर्मा आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    हरिद्वार, तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज का खेल मैदान 16 जून से राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का गवाह बनेगा। चार दिवसीय इस तीरंदाज़ी महाकुंभ में देश के विभिन्न…

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    शनिवार को हरिद्वार स्थित अलकनंदा घाट पर भारतीय किसान यूनियन (नैन) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय चिंतन शिविर में देशभर से आए किसान प्रतिनिधियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 3 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा पाठ के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, चढ़े हुए नारियल होंगे रिसाइकल 

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 3 views

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 5 views