जनता ने आशीर्वाद दिया तो शिवालिक नगर को बनाएंगे देश की आदर्श नगर पालिका-महेश प्रताप राणा

हरिद्वार, 3 जनवरी। नगर पालिका शिवालिक नगर अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी महेश प्रताप राणा ने कहा कि शिवालिक नगर को आदर्श नगर पालिका बनाना उनका लक्ष्य है। महेश प्रताप राणा ने कहा कि उनके लिए राजनीति सेवा का माध्यम है। जनता को अत्याधुनिक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ मिले। इसी लक्ष्य को लेकर वे चुनाव में उतरे हैं। महेश प्रताप राणा ने कहा कि यह चुनाव ईमानदारी एवं भ्रष्टाचार के बीच संघर्ष है। जनता ने आशीर्वाद दिया तो 24 घंटे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से उपलब्ध रहेंगे। विकास कार्यो को पूरी पारदर्शिता के साथ कराए जाएंगे। नए विजन के साथ शिवालिक नगर को देश की आदर्श नगर पालिका बनाएंगे। महेश प्रताप राणा ने पुनः मौका देने के लिए कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व आभार जताया और कहा कि पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा। व्यक्तिगत हितों से मेरा कोई सरोकार नहीं है। राष्ट्रहित में काम करने का लक्ष्य है। नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को पालिका को मिलने वाली सुविधाएं प्राप्त करने में किसी भी प्रकार परेशानी नहीं दी जाएगी। जन समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर नहीं भागना होगा। उनका स्पष्ट मत है कि अपने अधिकारों और सुविधाओं के लिए जन प्रतिनिधियों को चुनने वाली जनता के लिए समर्पित भावना से काम किया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    मुख्यमंत्री की दीर्घायु और उत्तराखंड की सुख-समृद्धि के लिए हुआ विशेष हवन-यज्ञ, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दी आहुति हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को गुरुकुल कांगड़ी विद्यालय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 12 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 15 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 15 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 14 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 17 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में इंजीनियर्स डे पर भव्य कार्यक्रम आयोजित: समाज हित और देश निर्माण के लिए AI एवं ग्रीन टेक्नोलॉजी के उपयोग का आह्वान

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 22 views