नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस से अमरेश बालियान ने पर्चा दाखिल किया

हरिद्वार/ नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस से युवा नेता वरुण बालियान की माता अमरेश बालियान ने पर्चा दाखिल किया। रोशनाबाद में नामांकन के दौरान उनके साथ समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही। इस अवसर पर अमरेश बालियान ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया उस पर खरा उतरेंगी और जनता के आशीर्वाद से जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक आम परिवार की महिला को टिकट दिया। कांग्रेस में सभी का सम्मान होता है। निवर्तमान मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सदैव जनहित के मुद्दे उठाती है और आगे भी उठाती आएगी। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि बीजेपी जनता के साथ धोखा करती है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। जैसे पिछली बार मेयर जीती थी इस बार भी कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी जीतेंगी। वरुण बालियान ने कहा कि जनता बीजेपी से त्रस्त है और कांग्रेस की तरफ बढ़ रही हैं। सभी एकजुट होकर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे। इस अवसर पर मुरली मनोहर, अशोक शर्मा, विकास चंद्रा , सुरेंद्र मनवाल, तुषार कपिल, सोनू, जतिन हांडा, रकित वालिया, उपेंद्र कुमार, महेश प्रताप राणा, मंजू, दीपाली त्यागी, सत्येंद्र वशिष्ठ आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Related Posts

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    युवाओं को साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाएंगे – अर्श नैय्यर। हरिद्वार, 25 मार्च। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अर्श नैय्यर का उत्तरी हरिद्वार में युवाओं…

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    श्री महंत डॉ. रवींद्र पुरी ने टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट, स्वास्थ्य विभाग की टीम को किया सम्मानित डॉ आर के सिंह सी एम ओ ,प्रो डॉ सुनील कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 5 views

    कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने लिया स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज का आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 6 views

    नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • March 22, 2026
    • 4 views

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 20, 2026
    • 7 views

    एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज: एनएसएस शिविर का भव्य समापन, महंत रवींद्र पुरी महाराज ने छात्राओं को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 19, 2026
    • 7 views