श्रद्धेया शैलदीदी ने मप्र के लिए पाँच दिव्य कलशों का किया पूजन

मप्र के कोने कोने में पहुंचेगी ज्योति कलश यात्रा

हरिद्वार, 30 दिसंबर।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आज तीन दिवसीय ज्योति कलश यात्रा कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में मध्यप्रदेश के 1500 से अधिक गायत्री साधक भाग ले रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रदेश के तरुणाई को सनातन संस्कृति की मुख्य धारा से जोड़ना है और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

इस दौरान शांतिकुंज की अधिष्ठात्री स्नेहसलिला श्रद्धेया शैलदीदी ने वैदिक कर्मकाण्ड के बीच मध्यप्रदेश के लिए पांच दिव्य कलशों का पूजन किया और उन्हें मध्यप्रदेश से आये हुए परिजनों को सौंपा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युगऋषि पूज्य गुरुदेव मध्यप्रदेश को हमेशा अपना हृदय स्थल मानते रहे।

जोन समन्वयक डॉ. ओपी शर्मा ने ज्योति कलश यात्रा का स्वरूप और क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युगऋषि पूज्य आचार्यश्री द्वारा प्रज्वलित सिद्ध अखण्ड दीपक से प्रकाश को लेकर दिव्य ज्योति कलश मध्यप्रदेश के गाँव-गाँव और शहर-शहर पहुंचेगी, जिससे लोगों के बीच एक नई अलख जागृत होगी। डॉ. शर्मा ने कहा कि इस पवित्र यात्रा में हम सभी को सक्रिय रूप से भागीदारी करनी है, जिससे दिव्य ज्योति का प्रकाश जन जन तक पहुंचे और और समाज में सकारात्मक परिवर्तन हो सके। श्री जगदीश कुलमी, प्रो. विश्व प्रकाश त्रिपाठी, प्रो प्रमोद भटनागर सहित कई विषय विशेषज्ञों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मप्र के कोने कोने से आये 1500 से अधिक भाई बहिन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    – भावेश बने मिस्टर एसएमजेएन, तनिशा के सिर सजा मिस एसएमजेएन का ताज – श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी बोले, विद्यार्थी ही विरासत और परंपरा रूपी वटवृक्ष के सम्पोषक – ⁠छात्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 3 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 5 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 6 views

    महाराष्ट्र का सिंहस्थ कुंभ भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views