सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह को बलिदान दिवस पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की

भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर वीर बाल दिवस के शहीदी दिवस के अवसर पर धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी को बलिदान दिवस पर नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की, इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि वीर साहिबजादे का बलिदान धर्म एवं मातृभूमि की रक्षा हेतु हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 9 जनवरी 2022 को गुरु गोविंद सिंह जी प्रकाश पर्व पर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में बनाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम के संयोजक मोहित वर्मा ने कहा की वीर बाल दिवस भाव से भरा जरूर है लेकिन यह अनंत प्रेरणा एवं देशभक्त का स्रोत भी है वीर बाल दिवस देश एवं धर्म के सम्मान की रक्षा के लिए सिख गुरुओं के देश के लिए महान योगदान करने और सिख परंपरा के बलिदान को सदैव याद रखेगा।

जब हम सभी अतीत में दिए गए बलिदानों के लिए अपने सर झुकाने के लिए एक साथ मिलकर आ जाते हैं तो साहिबजादो के बलिदान भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता की रक्षा के लिए प्रेरणा स्रोत का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने वीर साहिबजादो के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की ओर राष्ट्र के निर्माण में उनके योगदान को याद किया इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा, मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, परमिंदर गिल, भूषण सिंह, पिंटू प्रधान, सूबे सिंह, गौरव वर्मा, अजय वर्मा, राजकुमार अरोड़ा, सुनील पाल, मनोज चौहान, अनुज त्यागी, राजकुमार शर्मा

  • Related Posts

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    आज दिनांक 11 मई 2026 को रामानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट हरिद्वार में उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, रुड़की से संचालित पॉलिटेक्निक की विषम सेमेस्टर की परीक्षा व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण…

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    – भावेश बने मिस्टर एसएमजेएन, तनिशा के सिर सजा मिस एसएमजेएन का ताज – श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी बोले, विद्यार्थी ही विरासत और परंपरा रूपी वटवृक्ष के सम्पोषक – ⁠छात्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 3 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 3 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 5 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 6 views

    महाराष्ट्र का सिंहस्थ कुंभ भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 8 views