विविधता में एकता संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को

हरिद्वार, 14 दिसम्बर। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई एवं विविधता में एकताएकता को लेकर 15 दिसंबर को सैनी आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान आकाश ऋतुराज भारतीय ने बताया कि विविधता में एकता कार्यक्रम में संवाद एवं विभिन्न कलाओं में दक्षता प्राप्त करने वाले वरिष्ठ जनों द्वारा थीम प्रस्तुत की जाएगी। देश दुनिया में हिंसा के कारण अनेकों प्रकार की दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। अच्छे लोगों की चुप्पी हिंसा करने वालों को बोल दे रही है। आकाश ऋतुराज ने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में हैं। लेकिन हाल के समय में संगठित होकर नफरत के अभियान चलाए जा रहे हैं। सत्ता में बने रहने के लिए अपनी राजनीतिक विचारधारा का प्रचार कर असली मुद्दों से ध्यान भटकने के उद्देश्य से इस तरह के प्रपंच रचे जा रहे हैं। जिससे बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संकट, कानून व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा आदि मुद्दे दब जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश की एकता अखण्डता भाईचारे सौहार्द से ही देश तरक्की की ओर अग्रसर होगा। आपसी समन्वय को सोची समझी नीति के तहत समाप्त किया जा रहा है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के बीच खाई खोदने का काम किया जा रहा है। लोगों को जागरुक होकर देश की एकता अखण्डता को कायम रखना है। प्रैसवार्ता के दौरान पीयूष, लक्ष्मण, अंकित चौधरी आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विश्व कल्याण के लिए श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने बाबा महाकाल का किया अभिषेक

    हरिद्वार/उज्जैन। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विश्व…

    गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास पर श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

    हरिद्वार। श्री गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़। भक्ति और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व कल्याण के लिए श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने बाबा महाकाल का किया अभिषेक

    • By Admin
    • May 28, 2026
    • 3 views

    गंगा दशहरा एवं पुरुषोत्तम मास पर श्री तुलसी मानस मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, तीसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

    • By Admin
    • May 26, 2026
    • 3 views

    गंगा दशहरा पर उज्जैन में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने किया शिप्रा नदी में पूजन

    • By Admin
    • May 25, 2026
    • 4 views

    पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूड़ी को श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दी श्रद्धांजलि

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 5 views

    पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    • By Admin
    • May 20, 2026
    • 7 views

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 8 views