आम आदमी पार्टी में नहीं मिला समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान:आजाद अली

हरिद्वार, 7 दिसम्बर। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे चुके पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद अली ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिल पा रहा है। उभरते हुए नेताओं को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा रहा है। पार्टी को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी मैनेजर संचालित कर रहे हैं। प्रभारी सह प्रभारी मनमाने तरीके से पार्टी को चला रहे हैं। आजाद अली ने कहा कि अब तक 45 कार्यकर्ता इस्तीफा दे चुके हैं। कुछ तो वर्तमान पदों से भी इस्तीफा देने की घोषणाएं कर चुके हैं। आजाद अली ने कहा कि राज्यवासियांे के हितों के संघर्ष की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे थे। बड़े मुद्दों पर भी अनुमति लेकर आंदोलन करना पड़ रहा था। शीर्ष नेताओं को राजनैतिक समझ नहीं है। तानाशाह रवैया अपनाया जा रहा था। कई दिग्गज नेताओं कर्नल कोठियाल, जोतसिंह बिष्ट, पुष्पा रावत, ममता सिंह, नरेश शर्मा, मुनीर आलम ने पार्टी से किनारा कर लिया। अन्ना आंदोलन से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता भी पार्टी से अलविदा कह चुके हैं। प्रभारी सह प्रभारी मनमाने तरीके से पार्टी को चलाना चाहते हैं। जनता की उम्मीदों पर पार्टी खड़ी नहीं उतर पाई है। हेमा भंडारी ने कहा कि राज्यवासियो के हितों की लड़ाई भी पार्टी स्तर पर उठा नहीं पा रहे थे। मूल निवास आंदोलन, बिगड़ती कानून व्यवस्था, अंकिता हत्याकांड जैसे मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया भी देना मुश्किल हो गया था। प्रभारी सह प्रभारी कि गलत नीतियों के चलते समर्पित कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं को पार्टी में सम्मान नहीं मिल पा रहा था। राज्यवासियो के हितों की बात करना भी पार्टी स्तर पर मुश्किल हो गया था। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी आदि को लेकर किए गए दावों के साथ भी पार्टी प्रदेश में खड़ी नहीं हो पाई है। पत्रकारवार्ता में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं ममता सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव महिला मोर्चा बालेश सिंह, पूर्व जिला सयुंक्त सचिव एवं जिला पंचायत प्रत्याशी कुर्बान अली, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नीलम रानी, पूर्व जिला सोशल मिडिया प्रभारी अर्जुन सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष किरन कुमार दुबे, फैयाज़ आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सूबे में शीघ्र होगा राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण का गठनः डॉ. धन सिंह रावत

    *कक्षा-1 में प्रवेश से वंचित बच्चों को बाल वाटिका-3 में मिलेगा दाखिला* *कहा, एनईपी-2020 के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार कर लागू करें अधिकारी* देहरादून, 30 जुलाई 2025 सूबे के प्राथमिक एवं…

    कांवड़ मेला 2025: मेले के दौरान बेहतर कार्य करने वाले 450 कर्मचारियों और 7 पत्रकारों को स्वास्थ्य विभाग ने दिया सम्मान, मनसा देवी मंदिर हादसे को लेकर जताया शोक

    -मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी जी महाराज ने की स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना -जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के दिशा निर्देशन में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कांवड़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सूबे में शीघ्र होगा राज्य विद्यालय मानक प्राधिकरण का गठनः डॉ. धन सिंह रावत

    • By Admin
    • July 30, 2025
    • 3 views

    कांवड़ मेला 2025: मेले के दौरान बेहतर कार्य करने वाले 450 कर्मचारियों और 7 पत्रकारों को स्वास्थ्य विभाग ने दिया सम्मान, मनसा देवी मंदिर हादसे को लेकर जताया शोक

    • By Admin
    • July 30, 2025
    • 4 views

    धार्मिक स्थलों का मास्टर प्लान बनाने के आदेश जारी

    • By Admin
    • July 30, 2025
    • 3 views

    विधायकों द्वारा उठायी गई जन समस्याओं को गंभीरता से लें अधिकारी

    • By Admin
    • July 30, 2025
    • 3 views

    नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई

    • By Admin
    • July 30, 2025
    • 3 views

    कृषि आधारित उद्योगों पर मण्डी शुल्क में छूट को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी से मिला चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल

    • By Admin
    • July 29, 2025
    • 3 views