ब्लाइंड ‘महिला’ मर्डर केस का 72 घंटे के भीतर किया खुलास

*प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की इंटेलिजेंट लीडरशिप में हरिद्वार पुलिस को मिली बड़ी सफलता*

*एसएसपी के सशक्त नेतृत्व में लगातार सफल खुलासे कर सफलता के नए मानक स्थापित कर रही हरिद्वार पुलिस*

*हरिद्वार पुलिस की दिन रात की मेहनत का सफल परिणाम आया सामने*

*सीमा हत्याकांड का सफल अनावरण कर घटनाक्रम से उठाया पर्दा*

*पैसों का मायाजाल बना हत्या की वजह, ब्याज पर पैसे देती थी मृतका*

*कर्जदार महिला ही निकली 54 वर्षीय अधेड़ महिला की हत्यारी*

*सर पर चढ़े कर्जे से निजात पाने के लिए उठाया खौफनाक कदम*

*अपनी जिम्मेदारी पर ब्याज पर पैसे दिलाने का भी काम करती है आरोपी महिला*

*ब्याज दिलाने की एवज में लेती थी कमीशन, 04 बैंकों से ले रखा लोन*

*एसएसपी द्वारा पुलिस टीम को ₹5000 इनाम की की गई घोषणा*

कोतवाली रुड़की

*क्या था मामला*

दिनांक 25/11/24 को कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत चौकी सोत बी के सती मोहल्ले के एक घर में 55 वर्षीय अधेड़ महिला का लहूलुहान शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। जिसपर पुलिस के आला अधिकारियों समेत फॉरेंसिक टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।

घटना की संवेदनशीलता की दृष्टिगत मृतक महिला के परिजन (पुत्र) दीपक कुमार पुत्र घनश्याम निवासी सती मोहल्ला रुड़की द्वारा कोतवाली रुड़की में मु०अ०सं० 719/24 धारा 103, 309(6) BNS दर्ज कराया गया था।

*महिला संबंधी अपराध के प्रति गंभीर एसएसपी*

महिला संबंधी अपराधों के प्रति बेहद गंभीर जनपद पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह एवं सीओ रुड़की नरेंद्र पंत से समय-समय पर मामले की जानकारी ली एवं काम कर रही टीमों से सीधे वार्ता कर उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए इन सबके परिणाम स्वरुप ब्लाइंड मर्डर केस का सफलतापूर्वक खुलासा संभव हो सका।

*मृतका व आरोपी महिला के बीच क्या था संबंध*

मृतका ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी आरोपी महिला अपने किसी परिचित के माध्यम से ब्याज पर पैसे लेने के लिए मृतका के घर पर आई थी वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई जो जल्दी ही जान पहचान में बदल गई।

*क्या थी हत्या की वजह*

आरोपी महिला रुबीना मच्छी मोहल्ला रुड़की में अपने परिवार के साथ रहती थी जिसका पति पत्थर टाइल्स का काम करता है। महिला रुबीना 06 साल से लोन लेने एवं अन्य लोगों को लोन दिलवाने में बिचौलिये का काम करती थी। रुबीना द्वारा 02 साल से महिलाओं का एक समूह बना रखा था जिनको आवश्यकतानुसार अपनी जिम्मेदारी पर लोन दिलवाती थी जिसके एवज में प्रत्येक मदद वाली महिला से 500 – 500 ₹ कमीशन लेती थी।

आरोपी महिला रुबीना द्वारा खुद के लिए 04 बैंकों से लोन भी ले रखा था। आरोपी रुबीना ने इकरा नाम की औरत की आईडी से भी 01 लाख का लोन लेकर अपने परिचित सगीरन को दिया था परन्तु कुछ समय बाद सगीरन की मृत्यु होने के कारण उसकी किस्त भी आरोपी महिला को देनी पड़ रही थी।

उक्त किस्त व खुद के द्वारा लिए गए अन्य लोन की किस्तों के बोझ तले दबी महिला रुबीना पैसा वापस न कर पाने के कारण व तकादा करने वालों के बार बार घर में आने से परेशान थी।

*कर्ज के तले दबे महिला ने रची साजिश*

मृतका रेखा से ब्याज पर पैसे लेने के दौरान आरोपी महिला रुबीना ने कई दिनों की आपसी बातचीत एवं घर के हालात देखकर भली भांति पता कर लिया था कि मृतका रेखा दिन में अकेले रहती है, बीमार है चलने में दिक्कत है, जिसके पास मोटा पैसा है। घटना वाले दिन भी रुबीना, मृतका से ब्याज पर पैसे लेने का बहाना करते हुए गलत नीयत से घर में आई थी। घटना वाले दिन मृतका रेखा से ब्याज पर पैसे लेने व उसको बातों में उलझा कर मौका देखकर रुबीना द्वारा मृतका रेखा के सर पर पाइप रिंच से लगातार 3 – 4 तगड़े वार कर महिला रेखा को मौत के घाट उतार दिया उसके बाद मृतका के गले में टाइट चुन्नी बांधकर घटना को भ्रमित करने का भी प्रयास किया और घर से ज्वैलरी व नगदी लेकर चुपचाप फरार हो गई।

*कौन है मृतका*

मृतका का नाम रेखा है जो कोतवाली रुड़की क्षेत्रांतर्गत सत्ती मोहल्ला रुड़की में रहती थी, जिसके 03 बच्चे हैं जो अंबाला पंजाब में रहते हैं एवं पति सब्जी की ठिया लगाकर बच्चों का पालन पोषण करता है।

*कैसे पकड़ी गई आरोपी रुबीना–*

घटना के बाद खुलासा के लिए लगी पुलिस टीमों द्वारा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे फुटेज खंगाले गए एवं घटनास्थल के आसपास 100 से अधिक लोगों से जानकारी/मालूमात एवं अन्य एकत्रित की गई जानकारियों के आधार पर संदिग्धता के आधार पर आरोपी ‘रुबीना’ को पुलिस चौकी “सोत-बी” बुलाया गया जहां पुलिस के पूछे गए अकाट्य प्रश्नों का रुबीना के पास कोई जवाब नहीं था जिस पर कारण गिरफ्तारी बताते हुए रुबीना को नियमानुसार हिरासत पुलिस लिया गया।

*कप्तान का नेतृत्व एवं हरिद्वार पुलिस की कार्यशैली की सराहना*

महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का मात्र 72 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने पर स्थानीय जनता द्वारा कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के सधे हुए नेतृत्व एवं हरिद्वार “रुड़की” पुलिस की दिन रात की गई मेहनत की सराहना करते हुए कार्यशैली की प्रशंसा की गई।

*नाम पता महिला अभियुक्ता

रुबीना पत्नी नौशेर निवासी जाकिर वाली गली मच्छी मोहल्ला रुड़की हरिद्वार

*बरामदगी-*

1- मगलसूत्र-01-पीली धातु

2- अंगूठी लेडीज-04

3- कान के झुमके मय चैन 01 जोडी

4- कान की छोटी बॉलिया 06 जोडी

5- कान के टॉप्स 02 जोडी

6- नाक की लोंग 12 नग

7- अंगूठे 03 नग

8- चैन 01

9- पायजेब-02 जोडी- सफेद धातु

10- बिछुवे 29 जोडी।

11- बच्चों के कडे-01 जोडी

12- नकद-10000 हजार रूपये।

13- आलाकत्ल एक अदद पाईप रिंच

*पुलिस टीम*-

CO रुड़की नरेन्द्र पंत पुलिस

SHO रुड़की नरेन्द्र सिंह बिष्ट

उ0नि0 संजय पुनिया I/C सीआईयू रूडकी

व0उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी- रूडकी।

उ0नि0 अंशु चौधरी- रूडकी।

उ0नि0 विपिन कुमार- रूडकी।

उ0नि0 मंसूर अली-रूडकी।

उ0नि0 पुष्कर सिंह-रूडकी।

हेड कान्स0 मनमोहन सिंह रूडकी।

हेड कान्स0 नूर अहमद-रूडकी।

हेड कान्स0 प्रवीण-रूडकी।

हेड कान्स0 विपिन-रूडकी।

हेड कान्स0 बलविन्द्र-रूडकी।

हेड कान्स0 चमन-सीआईयू रूडकी।

कान्स0 सुरेश- रूडकी।

कान्स0 महिपाल-रूडकी।

कान्स0 राहुल-रूडकी।

कान्स0 वसीम-सीआईयू सर्विलांस

ड्राइवर मंगत

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 6 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 8 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 24 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 30 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 14 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 16 views