अनुशासन तथा प्रतिबद्धता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं खो-खो का खेल: प्रो बत्रा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ अन्तर्महाविद्यालयी खो-खो चैम्पियनशिप 2024-25 का आगाज़

छात्रा वर्ग में सेमीफाइनल तथा फाइनल जबकि छात्र वर्ग में कल खेला जाएगा फाइनल

हरिद्वार 22 नवंबर, 2024

श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाहीथाॅल, टिहरी-गढ़वाल की अन्तर्महाविद्यालयी खो-खो (छात्र/छात्रा) चैम्पियनशिप-2024-25 का उद्घाटन आज एस.एम.जे.एन. काॅलेज में विश्वविद्यालय के कुलगीत तथा उत्तराखंडी संस्कृति को संजोए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव श्री पुष्कर गौड़, मुख्य चयनकर्ता श्री नागेश राजपूत, श्री मनीष गोस्वामी, विश्वविद्यालय के ऑफिशियल श्री ढेक सिंह राणा, श्री विकास वर्मा, श्री हेमंत भारती, श्री मनीष तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा, मुख्य खेलकूद अधीक्षक़ प्रो तेजवीर सिंह तोमर, खेलकूद अधीक्षक प्रो विनय थपलियाल, डॉ सुषमा नयाल द्वारा शुभारम्भ किया गया।

इस अवसर पर प्रयागराज से श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व काॅलेज प्रबन्ध समिति ने खिलाड़ियों को भेजे गए शुभकामना संदेश में कहा कि खो-खो एक प्राचीनतम और अनूठा भारतीय खेल है, जो युवाओं में ओज और स्वस्थ संघर्शषील जोश भरने वाला खेल है, यह खेल पीछा करने वाले और प्रतिरक्षक दोनों में अत्यधिक कौशल, गति और उर्जा की मांग करता है। कार्यक्रम में उपस्थित क्रीड़ा सचिव श्री पुष्कर गौड़ ने खिलाड़ी छात्र-छात्राओं से अनुशासन एवं प्रतिबद्धता से खेलकूद में भाग लेने का आह्वान किया।

प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत प्रेषित करते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के फिट इंडिया मूवमेंट का अभिन्न हिस्सा है। प्रो बत्रा ने कहा कि खो-खो का यह खेल अनुशासन तथा प्रतिबद्धता का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण हैं जो न केवल खेल भावना को विकसित करता हैं अपितु एक सशक्त युवा का निर्माण करता हैं। उन्होंने कहा कि एस एम जे एन कॉलेज, भारतीय खेलों को इसी प्रकार से भविष्य में भी प्रोत्साहन देता रहेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ नागेंद्र प्रसाद शर्मा, खेल निदेशक, कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल ने कहा कि तीर्थनगरी हरिद्वार का एस एम जे एन कॉलेज समग्र शिक्षा का केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय खो खो प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई का पात्र हैं । विशिष्ट अतिथि श्री राहुल अग्रवाल, उपकोषाधिकारी हरिद्वार ने महाविद्यालय तथा प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ राजेश नौटियाल, डॉ रामभरोसे, डॉ अनिल शर्मा ने भी टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आज बालक वर्ग में एस एम जे एन कॉलेज तथा कोटद्वार महाविद्यालय के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया जिसमें कोटद्वार महाविद्यालय की टीम ने बाजी मारी। मुख्य खेलकूद अधीक्षक प्रो. तेजवीर सिंह तोमर ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों को स्वागत व शुभकानायें प्रेषित करते हुए बताया कि खो-खो चैम्पियनशिप छात्र वर्ग का फाइनल तथा छात्रा वर्ग में सेमीफाइनल तथा फाइनल कल खेले जाएंगे। उन्होंने खेलकूद अधीक्षक विनय थपलियाल, डाॅ. सुषमा नयाल व खेलकूद प्रशिक्षक संदीप सैनी, रंजीता व खेलकूद प्रशिक्षु मधुर अनेजा के सक्रिय सहयोग की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में मुख्य रूप से डाॅ. मन मोहन गुप्ता, डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी, प्रो. जे.सी. आर्य, डाॅ. नलिनी जैन, डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ मनोज कुमार सोही, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डाॅ. पल्लवी राणा, डाॅ. आशा शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, श्रीमती रिचा मिनोचा, डाॅ. मिनाक्षी शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, श्रीमती रिंकल गोयल, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, डाॅ. पुनीता शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल, विनीत सक्सेना, डाॅ. लता शर्मा, अंकित बसंल, मोहन चन्द पाण्डेय आदि का विशेष सहयोग रहा।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views