हरिद्वार पुलिस ने नाबालिक को भगा ले जाने वाले व दुष्कर्म मामले में आरोपी को धर दबोचा

*गिरफ्तारी से बचने के लिये आरोपी लगातार बदल रहा था ठिकाना*

*अपहर्ता नाबालिग को किया गया सकुशल बरामद*

*कनखल थाना*

दिनांक 09.11.2024 को वादी नि0 दारानगर गंज पोस्ट नियामतपुर बिल्वा सहमतली बिजनौर उ0 प्र0 हाल नि0 सिडकुल हरिद्वार की लिखित तहरीर बाबत अपनी नाबालिक पुत्री को दिनाक 08.11.2024 को घर से बिना बताये जाना व वापस न आने के सम्बन्ध मे थाना हाजा पर बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत कराया गया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थानाध्यक्ष कनखल द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुये अपहृता की बरामदगी हेतु अलग-अलग जगह दबिश देकर तलाश किया गया।

जिस पर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया तथा आरोपी पुलिस की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया।

बाद बयान अपहृता के आरोपी गौरव जाटव पुत्र प्रताप जाटव निवासी ग्राम पीपलसाना थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 का नाम प्रकाश में आया।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्यवाही कर अथक प्रयास करते हुए पुलिस टीम द्वारा दि0- 11.11.2024 को सूचना पर आरोपी गौरव जाटव पुत्र प्रताप जाटव निवासी ग्राम पीपलसाना थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0प्र0 को बैरागी कैम्प बजरीवाला से पकडा गया।

*नाम पता आरोपी–* गौरव जाटव पुत्र प्रताप जाटव निवासी ग्राम पीपलसाना थाना धामपुर जिला बिजनौर उ0 प्र0।

*पुलिस टीम*

1-म0उ0नि0 भावना पंवार

2- कां0 अरविन्द नौटियाल

3-कां0 संजू सैनी

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 11 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 9 views