शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का भ्रमण

*शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही उपलब्ध संसाधनों का किया अवलोकन*

*छात्र-छात्राओं से हुये रु-ब-रू, साथ में किया सहभोज*

देहरादून, 07 नवम्बर 2024

सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नैनीताल में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा कर वहां की शैक्षिक व्यवस्था, सैन्य प्रशिक्षण एवं उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही उन्होंने सैनिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से बातीचत कर उनसे शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि उन्होंने नैनीताल में सैनिक स्कूल घोडाखाल का भ्रमण कर वहां के शैक्षणिक एवं सैन्य प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों के बारे में जाना। साथ ही स्कूल प्रबंधन व सैन्य अधिकारियों से स्कूल संचालन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

डॉ. रावत ने बताया कि सैनिक स्कूल भ्रमण के दौरान उन्होंने शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, नवाचार, शोध, प्रशिक्षण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के विषय पर भी सैन्य अधिकिरयों से गहन चर्चा की। साथ ही उन्होंने उन्हें राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में भीअवगत कराया। डॉ रावत ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विद्या समीक्षा केन्द्र की स्थापना की गई है, जो नवाचार, रोजगार और गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने में ऐतिहासिक कदम है।

सैनिक स्कूल के दौरे के दौरान डा. रावत ने वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ सहभोज भी किया और उनसे स्कूल की शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा प्रदेश के विद्यालयों में भी सैनिक स्कूल जैसी व्यवस्थाओं को लागू करने के प्रयास किये जायेंगे।

  • Related Posts

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    देशवासियों से अपील: अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, ईंधन की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें:अखाड़ा परिषद हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    नासिक में वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद ने प्रधानमंत्री मोदी की अपील का किया समर्थन

    • By Admin
    • May 14, 2026
    • 3 views

    नासिक कुंभ 2027 को दिव्य और भव्य बनाने की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री फड़नीस ने अखाड़ा परिषद संग की अहम बैठक

    • By Admin
    • May 13, 2026
    • 7 views

    रामानन्द इंस्टीट्यूट में पॉलिटेक्निक की सम सेमेस्टर परीक्षा शुरू

    • By Admin
    • May 11, 2026
    • 6 views

    एसएमजेएन में भावुक विदाई समारोह: “नैतिकता से समझौता नहीं” का गुरु मंत्र देकर छात्रों को दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 6 views

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया गंगा डिजाइन स्टूडियो का शुभारंभ

    • By Admin
    • May 8, 2026
    • 8 views

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 9 views