हाईकोर्ट इलाहाबाद में 10 साल प्रैक्टिस करने के बाद बाबा बने दुष्कर्मी साधु को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

*हरिद्वार पुलिस ने फिर किया दिवाली बाद बड़ा धमाका गूंज दूर-दूर तक*

*कप्तान के कड़े दिशा निर्देशन में काम कर रही हरिद्वार पुलिस उठा रही बड़े-बड़े रहस्यों से पर्दा*

*भरी सभा में महासचिव के पद से निष्कासित किए जाने से था नाराज, अंतरंग वीडियो किए वायरल*

*सांसारिक मोह माया छोड़कर बना था साधु, आश्रम देख नियत पलटी, बनना चाहता था आश्रम का मालिक, अब जा रहा है जेल*

*सीओ सिटी की सटीक रणनीति के चलते पकड़ा गया साध्वी के साथ दुष्कर्म करने वाला साधु, भेजा जेल*

*थाना कनखल में एससी एसटी एवं अन्य गंभीर धाराओं में अभियोग था पंजीकृत*

*शातिर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार बदल रहा था ठिकाने, मोबाइल कर लेता था

जनपद हरिद्वार में एक से बढ़कर एक आश्रम हैं जो पूरी दुनिया में अपनी पहचान रखते हैं लेकिन इन आश्रमों में से कुछ की राजनीति भी कमोबेश उतनी ही बड़ी है। विगत वर्षों में आश्रमों की बेशकीमती संपत्तियों को हथियाने के एक से बढ़कर एक मामले सामने आ रहे हैं जो समाज में चर्चा का विषय बन रहे हैं।

ताजा मामला हरिद्वार के एक आश्रम की संपत्ति को हथियाने में नाकाम रहने पर कथित वकील से बने साधु द्वारा साध्वी के साथ अंतरंग वीडियो व अश्लील मैसेज को वायरल किए जाने का है।

*वीडियो वायरल करने पर साध्वी ने कराया मुकदमा दर्ज–*

दिनाक 27.09.2024 को वादिया (साध्वी) द्वारा अशोक कुमार वर्मा पुत्र लालमणी निवासी मिर्जापुर मु0नगर हाल पता बजरीवाला बैरागी कैम्प के विरुद्ध वादिया को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अंतरंग वीडियो व अश्लील मैसेज वायरल करने के सम्बन्ध मे थाना कनखल मे धारा 376.328.323.506 भादवि व 3(B) SC/ST ACT व 67 IT ACT का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

जिसकी कुशल विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल द्वारा सम्पादित की जा रही है।

*एसएसपी का दिशा-निर्देशन–*

महिला संबंधी अपराध के प्रति बेहद संजीदा एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल को कानूनी कार्रवाई हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।

*क्या था मामला–*

अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा व वादिया/पीड़िता साध्वी दोनों स्वर्गीय स्वामी नित्यानंद के आश्रम में रहे हैं। कनखल स्थित वाल्मीकि आश्रम के महंत स्वामी नित्यानंद की कोविड के दौरान वर्ष 2021 में मृत्यु के पश्चात उनके षोडशी भंडारे के दिन अभियुक्त की मुलाकात पीड़िता साध्वी से हुई जो कुछ दिनों की मुलाकात के बाद अच्छी बातचीत में बदल गई।

महंत स्वामी नित्यानंद की मृत्यु के पश्चात वाल्मीकि आश्रम के ट्रस्ट में पीड़िता/साध्वी को अध्यक्ष चुना गया और साध्वी द्वारा अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा को ट्रस्ट का महासचिव बना दिया गया जो अब महासचिव होने के कारण आश्रम में ही रहने लगा। जहां आश्रम में रहने के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई।

वक्त बीतने के साथ-साथ अभियुक्त आश्रम की गद्दी में बैठने का प्रबल दावेदार बन रहा था जिससे सीधे-सीधे साध्वी का नुकसान होना तय था जिस कारण धीरे-धीरे ये बात साध्वी को बुरी लगने लगी।

इस कारण वर्ष 2022 में स्वामी नित्यानंद की पहली पुण्यतिथि में साध्वी/पीड़िता द्वारा सबके बीच अभियुक्त को बेइज्जत करते हुए महासचिव के पद से हटा दिया गया।

अभियुक्त द्वारा इस दौरान आश्रम में पुनः आने का प्रयास किया गया परंतु साध्वी द्वारा स्पष्ट मना कर दिया गया।

*मोह माया छोड़कर साधु बना था अभियुक्त–*

अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि वह शादीशुदा है जिसके बच्चे भी हैं लेकिन संसार से मोह माया भंग हो जाने पर वह सब कुछ छोड़कर साधु संतों की सेवा में लग गया और हरिद्वार आ गया जहां उसकी मुलाकात पीड़िता साध्वी से हुई।

*इसलिए वीडियो किया वायरल–*

अभियुक्त वादीया के आश्रम को हथियाना चाहता था तथा उसका स्वामित्व खुद चाहता था लेकिन वादिया द्वारा जब उसको आश्रम में आने की इजाजत नहीं दी गई और भरी सभा में बेइज्जत करते हुए आश्रम के महासचिव पद से भी हटा दिया व इसके बाद भी 1 वर्ष तक वह ट्रस्ट में कुछ नहीं रहा तो नाराज होकर उसने वादीया/पीड़िता के साथ के अंतरंग वीडियो व अश्लील मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए।

*इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत कर चुका अभियुक्त–*

अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा 10 वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट (उत्तर प्रदेश) में प्रैक्टिस कर चुका था जिस कारण कानून के हर प्रकार के दांव-पेंच एवं पुलिस द्वारा उस तक पहुंचने के हर रास्ते को बख़ूबी जानता था इसीलिए मोबाइल नंबर इत्यादि सभी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होने के बावजूद भी पुलिस का इसके पास तक पहुंचना आसान नहीं था।

*सीओ सिटी की कुशल रणनीति से पकड़ा गया अभियुक्त–*

अभियुक्त इतना शातिर था कि बार-बार अपना पता बदल रहा था और सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी उसके द्वारा बंद कर दिए गए थे। मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लिया था एवं जिन-जिन स्थानों से उसका संबंध था उन सभी स्थानों से उसने किनारा कर लिया था इन परिस्थितियों ने उसका पकड़ा जाना बेहद मुश्किल हो गया था।

इस पर सीओ सिटी जूही मनराल द्वारा रणनीति में बदलाव करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया एवं सही इनपुट मिलने पर थाना कनखल को अवगत कराया गया और अपने निकट पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीमें गठित कर सही कार्य योजना पर काम करते हुए शातिर अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा को कल दिनांक 03.11.2024 को बजरीवाला, बैरागी कैम्प से दबोच कर वह मोबाइल भी बरामद किया गया जिससे अश्लील वीडियो वायरल किया गया था।

*अभियुक्त को भेजा जेल–*

सीओ सिटी द्वारा प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

*कप्तान का नेतृत्व एवं हरिद्वार पुलिस की सराहना–*

महिला संबंधी अपराधों के प्रति बेहद सजग कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के नेतृत्व एवं हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई पर स्थानीय जनता द्वारा खुशी जाहिर की गई।

*नाम पता आरोपी*

अशोक कुमार वर्मा पुत्र लाल मणी वर्मा निवासी गांव सबरी नई दशमी कोतवाली मिर्जापुर मु0नगर उत्तर प्रदेश हाल पता बजरीवाला बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार।

*बरामदगी*

एक अदद मोबाईल फोन जिसके माध्यम से वीडियो वायरल किया गया था ।

पुलिस टीम –

1- जूही मनराल क्षेत्राधिकारी नगर हरिद्वार

2- मनोज नौटियाल थानाध्यक्ष थाना कनखल

3- चरण सिहं चौहान प्रभारी चौकी जगजीतपुर

4- हे0कां0 शूरबीर सिहं रावत

5-हे0कां0 जसबीर सिहं चौहान

6- कां0 प्रलव चौहान

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views