मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुई भीषण बस दुर्घटना पर जताया दुख

घटना के तुरंत बाद रामनगर पहुचकर घायलों का जाना हालचाल

बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना

सोमवार को अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में मार्चुला के पास कूपी में हुए भीषण बस दुर्घटना में 36 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 26 लोग घायल हुए है। इस दुःखद घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार जनों को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल मुआवजे का ऐलान करते हुए इस हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये वह घायलों को ₹1 लाख मुआवजे की घोषणा की मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्य लाभ की भी कामना की है।

इस दुःखद घटना की जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देने के साथ ही स्वयं रामनगर पंहुच कर मार्चुला में हुई बस दुघर्टना में घायलों की कुशल क्षेम जानी तथा मृतकों के परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने रामनगर चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हालचाल जाना तथा उनके बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश सीएमओ व अन्य चिकित्सकों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घायल व्यक्ति को बेहतर से बेहतर उपचार मिले, अगर उन्हें हायर सेन्टर भेजने की आवश्यकता है तो एयर एंबुलेंस से तत्काल भेजा जाय इस दौरान मुख्यमंत्री घायलों के परिजनों से भी मिले तथा उन्हें घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को आश्वस्त कराया।

इस घटना में गंभीर 6 घायलों को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश तथा 1 घायल को एसटीएच हल्द्वानी एयर एंबुलेंस के माध्यम से तथा 5 अन्य घायलों को 108 एम्बुलेंस से एस टीएच हल्द्वानी भेजा गया,5 घायलों को उनके परिजनों की मांग पर अन्य चिकित्सालयों में पंहुचाया गया। 9 घायल रामनगर चिकित्सालय में भर्ती हैं जिनका उपचार किया जा रहा है

घटना की सूचना के तुरंत बाद आयुक्त कुमाऊं/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत व अन्य अधिकारी भी मौके पर पंहुचे। इससे पूर्व आयुक्त ने रामनगर चिकित्सालय में भर्ती घायलों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट,दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल डब्बू,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत जिलाधिकारी वन्दना,एसएसपी प्रहलाद मीणा,सीएमओ डॉ हरीश चन्द्र पंत सहित अन्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    दिनांक 31.03.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा ंबीए पंचम सेमेस्टर एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के…

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    हरिद्वार, संवाददाता। हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 4 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 3 views

    सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित, मेयर किरण जैसल ने किया सम्मानित

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views

    स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 4 views

    धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

    • By Admin
    • March 29, 2026
    • 3 views

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views