अल्मोड़ बस हादसे पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जताई संवेदना

*कहा, घायलों को एयर लिफ्ट कर पहुंचाया जा रहा एम्स ऋषिकेश*

देहरादून, 4 नवम्बर 2024

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री व अल्मोड़ा जनपद के प्रभारी मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मार्चुला के पास हुये सड़क हादसे पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को तत्काल एयर लिफ्ट कर उपचार हेतु एम्स ़ऋषिकेश पहुंचाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिये साथ ही उन्होंने अल्मोड़ा जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दुख जताते हुये कहा कि सड़क दुर्घटना में हताहत हुये लोगों के शोक संतप्त परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं है, सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव के निर्देश दे दिये थे साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने को कहा था। उन्होंने कहा कि गम्भीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिये एयर लिफ्ट किया जा रहा है। जिन्हें रामनगर से एम्स ऋषिकेश लाया जा रहा है। कुछ घायलों को निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। डा. रावत ने कहा कि सड़क हादसे में घायल लोगों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं की जायेगी। इसके लिये एम्स ऋषिकेश के प्रशासन के साथ ही सीएमओ अल्मोड़ा व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को निर्देश दे दिये गये हैं।

  • Related Posts

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर रामानंद इंस्टीट्यूट में आयोजन, रक्तदान शिविर में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा हरिद्वार। दवाओं के अनावश्यक और गलत इस्तेमाल से बढ़ती एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) की समस्या…

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा- सनातन के प्रथम प्रहरी हैं प्रधानमंत्री मोदी हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में संत समाज…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एएमआर के खतरे से बचाव में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम

    • By Admin
    • September 25, 2026
    • 3 views

    मोदी की दीर्घायु के लिए मनसा देवी मंदिर में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 14 views

    धामी के जन्मदिन पर गुरुकुल कांगड़ी में गूंजे वैदिक मंत्र

    • By Admin
    • September 17, 2026
    • 17 views

    धामी के जन्मदिन पर संतों ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • September 16, 2026
    • 17 views

    बाबा हठयोगी के नेतृत्व में सनातन की आवाज होगी और बुलंद

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 16 views

    भारतीय लोकतंत्र के सम्मुख चुनौतियाँ एवं सुझाव’ पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

    • By Admin
    • September 15, 2026
    • 18 views