अल्मोड़ा हादसे पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने अल्मोड़ा जिले के साल्ट ब्लॉक में हुए दर्दनाक बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घटना में मारे गए यात्रियों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए मृतकों की आत्मा की शांति के लिए विशेष प्रार्थना की।

हादसा अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक में हुआ, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई, जबकि कुछ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और राहत टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “हम सभी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। भगवान से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और उनके परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान हो।” इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की और प्रशासन से अनुरोध किया कि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद और राहत प्रदान की जाए। उन्होंने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिर के संतों और श्रद्धालुओं ने भी सामूहिक रूप से प्रार्थना करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसों की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतना अत्यंत आवश्यक है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि सड़क सुरक्षा के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि इस तरह की हृदयविदारक घटनाओं को रोका जा सके। उत्तराखंड उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य और एसएमजेएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि हादसा बेहद दुःखद है। पूरा उत्तराखंड दुखी परिवारों के साथ खड़ा है। शोक जताने वालों में डॉ. संजय माहेश्वरी, प्रो. विनय थपलियाल, डॉ शिवकुमार चौहान, डॉ मनोज सोही, मोहन चन्द्र पांडेय आदि शामिल रहे।

  • Related Posts

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    सनातन परंपरा और प्रशासन के समन्वय से सफल हुआ मेला : श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी…

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 3 views

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 4 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 7 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 5 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 8 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 13 views