50 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

*एसएसपी हरिद्वार का संदेश साफ़ है नशा कारोबारियों के कदम हरिद्वार में नहीं टिकने देंगे*

*थाना श्यामपुर व ANTF टीम की संयुक्त कार्यवाही में नशा तस्करों पर प्रहार 50 ग्राम स्मैक सहित, 01 तस्कर दबोचा*

*श्यामपुर के रास्ते हरिद्वार में दाख़िल होनी थी स्मैक की खेप, 15 लाख कीमत की है स्मैक बरामद स्मैक*

*पूर्व में भी इस्मेक तस्करी में जेल जा चुका है तस्कर सलमान*

*पुलिस द्वारा सादे वस्त्रों व वर्दी दोनों में लगायी गई थी फील्डिंग*

*हरिद्वार/ विजय सुब्रह्मण्यम*

मुख्यमंत्री उत्तराखंड उत्तराखंड द्वारा वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि बनाए जाने के संकल्प लिए जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों, थानों/ ANTF टीमों त्यौहारों सीजन द्वारा अवैध नशा की आवाजाही/बिक्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है।

उक्त आदेशों के अनुपालन के क्रम में थाना श्यामपुर व ANTF(एंटी नार्कोटिक्स टास्क फ़ोर्स) टीम द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया , जिनमें रणनीति तैयार कर कुछ सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गया तथा मुखबिर की सूचना मिलने पर सभी टीमों को सक्रिय कर कार्यवाही की गई।

इसी के फलस्वरूप थाना श्यामपुर पुलिस टीम व ANTF टीम हरिद्वार द्वारा मैनुअल पुलिसिंग, सघन पतारसी सुरागरसी करते हुए 4.2 तिरछा पुल के पास के चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध को 50 ग्राम अवैध स्मैक के हिरासत में लिया गया।

संदिग्ध से पूछताछ करने बताया गया कि वह पहले भी स्मैक के तस्करी में जेल जा चुका है और यह स्मैक को वह बरेली से हरिद्वार लेकर आ रहा था। संदिग्ध से सघनता से जानकारी जुटायी जा रही है

बरामद स्मैक के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर मु0अ0स0-123/2024, धारा-8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया

*नाम पता आरोपित-*

सलमान पुत्र बुधा खान निवासी पंधेरा थाना फतेहगंज जनपद बरेली उ0प्र0 उम्र- 22 वर्ष

*बरामद माल-*

50 ग्राम अवैध स्मैक

*पुलिस टीम-*

1. थानाध्यक्ष नितेश शर्मा

2. उ0नि0 रणजीत तोमर- A.N.T.F टीम हरिद्वार

3. उ0नि0 विक्रम बिष्ट- थाना श्यामपुर

4.हे0का0 342 राजवर्धन – A.N.T.F टीम हरिद्वार

5.हे0का0 221 सुनील कुमार- A.N.T.F टीम हरिद्वार

6.का0 717 सतेन्द्र- A.N.T.F टीम हरिद्वार

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 25 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

    • By Admin
    • October 22, 2026
    • 10 views