वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत मिट्टी के दीए व अन्य सामान खरीदने की अपील की

चायनीज के स्थान पर स्थानीय स्तर पर तैयार सामान ही खरीदें:डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 28 अक्तूबर। दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को ज्वालापुर के मुख्य बाजारों में भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग, श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, समाजसेवी जेपी बड़ोनी एवं सुनील प्रजापति ने दीपावाली पर्व के लिए मिट्टी के दीए, बर्तन, खिलौने आदि तैयार कर रहे कुम्हार व्यवसायियों की दुकान पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों से मिट्टी के बर्तन खरीदने की अपील की। भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग एवं अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति एवं आत्मनिर्भरता की और अग्रसर कराने के उद्देश्य से दीपावली पर्व के मौके पर लोगों को मिटटी के बर्तन खरीदने चाहिए। कुम्हार समाज का त्यौहारों के मद्देनजर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाजारों में चायनीज सामान बिक रहा है। चायनीज ना खरीदकर परंपरागत दीए खरीदने चाहिए। मिट्टी के बर्तनों के माध्यम से ही पूजा भी की जाती है। उन्होंने कहा कि कुम्हार व्यवसायियों की आय का स्रोत हाथों से मिट्टी के बर्तन बनाकर तैयार करना है। देश के प्रधानमंत्री भी लगातार वोकल फॉर लोकल के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि चायनीज सामान का बहिष्कार कर देश में निर्मित सामानों की खरीददारी ही करें। समाजसेवी जेपी बड़ोनी एवं सुनील प्रजापति ने लोगों से आह्वान किया कि मिट्टी के बर्तन भव्य, सुन्दर एवं परंपरागत हैं। त्यौहारों के मद्देनजर प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग ना करें। मिट्टी के बर्तन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे होते हैं। उन्होंने राज्य सरकार से भी मिट्टी के बर्तन बनाने वाले व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की मांग की।

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन अपनाने का आह्वान हरिद्वार, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तरी हरिद्वार स्थित परमार्थ गंगा घाट पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 3 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 4 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 3 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 5 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया जश्न

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 7 views

    श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस की अविरल धारा, साध्वी समाहिता दीदी ने कराया अमृतमय श्रवण

    • By Admin
    • June 17, 2026
    • 6 views