मण्डलायुक्त ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 11 नवम्बर को प्रस्तावित गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम में सफल आयोजन हेतु जिला कार्यालय सभागार में बैठक ली

हरिद्वार 23 अक्टूबर 2024- मण्डलायुक्त विनय शंकर पाण्डे ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 11 नवम्बर को प्रस्तावित गंगा दीपोत्सव कार्यक्रम में सफल आयोजन हेतु जिला कार्यालय सभागार में बैठक ली।

उन्होंने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 6 नवम्बर से 12 नवम्बर तक राज्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में 11 नवम्बर को गंगा दीपोत्सव व भजन सन्ध्या का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हरिद्वार की गरिमा के अनुरूप भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाये।उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि धर्मनगरी के समस्त घाटों को अनुमानित एक लाख दीपकों से जगमगाया जाये। मण्डलायुक्त ने दीपक, तेल तथा बाती की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने तथा सभी घाटों की सफाई व्यवस्था करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये। उन्होंने भजन सन्ध्या हेतु देश के प्रसिद्ध गायकों को आमंत्रित करने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिये।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी घाटों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी तैनात करने तथा नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि कम से कम एक घण्टे तक दिये जलने की व्यवस्था की जाये और सभी घाटों पर एकसाथ दिये जलाने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने सभी घाटों पर दिये जलाने के लिए साइंटिफिक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिये।

बैठक में आईजी गढ़वाल केएन नगन्याल, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, नगर आयुक्त वरूण चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पीएल शाह, दीपेन्द्र सिंह नेगी, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, एसडीएम अजयवीर सिंह, महामंत्री गंगा सभा तन्मय वशिष्ठ, सिडकुल एसोशिएशन से डॉ.हरेन्द्र गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरके सिंह, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, मुख्य शिक्षाधिकारी केके गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकरी तेजबल सिंह सहित सम्बन्धित अधिकार उपस्थित थे।

  • Related Posts

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय शिविर का हुआ समापन हरिद्वार,शुक्रवार को अलकनंदा घाट पर अन्नदाता किसान यूनियन का तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय शिविर का हुआ समापन। अन्नदाता…

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    महंत देवानंद वन का योगदान सदैव रहेगा स्मरणीय, संतों की सुरक्षा के लिए बने सख्त कानून : श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी हरिद्वार, 12 जून। राजस्थान के निरंजनी अखाड़े के ब्रह्मलीन महंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 3 views

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री मोदी के गौरवशाली कार्यकाल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 4 views

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं

    • By Admin
    • June 10, 2026
    • 8 views

    तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर का सफल समापन, किसान एकता का दिखा अभूतपूर्व उत्साह

    • By Admin
    • June 8, 2026
    • 6 views