*22 अक्टूबर से एस0आई0एस0 सुरक्षा जवान सुपरवाइजर की भर्ती आप के जिला हरिद्वार में आयोजित किया गया है, 06 विकास खण्डों के 06 विद्यालयों में सुरक्षा जवान सुरक्षा सुपरवाइजर की 02 दिवसीय भर्ती शिविर कैम्प आयोजित किया गया है

हरिद्वार 21 अक्टूबर 2024–

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के आदेश के क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी के0के0 गुप्ता ने बताया है कि जनपद के सभी विकास खण्ड के 06 इण्टर कालेज परिसर में एस0आई0एस0 इंडिया लि0 के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है। एस0आई0एस0 इंडिया लि0 भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशो में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा जवान , सुरक्षा सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी है। अतः शिविर का आयोजन इण्टर कालेजों में तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण के अनुसार निर्धारित कीें गई है जिसमें 22 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर को खानपुर ब्लॉक के भगवानशंकर इण्टरकालेज तुग्गलपुर, 24 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर को नारसन ब्लॉक के आर0एम0पी0पी0वी0 इण्टर कालेज गुरुकुलनारसन, 27 अक्टूबर एवं 28 अक्टूबर लक्सर ब्लाक के किसान विद्यालय इण्टर कालेज लक्सर , 29 अक्टूबर एवं 30 अक्टूबर भगवानपुर ब्लॉक के आर0एन0आई0 इण्टर कालेज भगवानपुर,01 नवंबर एवं 02 नवंबर को रुड़की ब्लॉक के बी0एस0एम0 इण्टर कालेज रुड़की,और 3 नवंबर एवं 4 नवंबर को बहादराबाद ब्लॉक के डा0एन0 हरिराम आर्य इण्टर कालेज मायापुर में भर्ती शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित की गयी है। भर्ती अधिकारी विजय पाल मौर्या ने बताया है कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती हो सकते हैं। भर्ती अधिकारी ने यह भी बताया कि भर्ती भारत पसारा एक्ट अधिनियम 2005 के अंतर्गत सुरक्षा सैनिक , सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड सुरक्षा जवान पद के लिए जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 19 से 40 साल के बीच, वजन 55 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास /फेल और शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट होना चाहिए। जहां सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वीं पास एवं कम्प्यूटर का ज्ञान और लम्बाई 170 सेमी. उम्र 21 से 40 साल के बीच होना जरूरी है। जिसके लिए उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित इण्टर कालेज में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते है, जिसमें तिथिवार और जगह निर्धारित कर दिया गया है जो कि उपरोक्त है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रू0 आनलाइन व पे फोन के माध्यम से जमा करना होगा पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए एस0आई0एस0 ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के साथ-साथ वर्दी जिसमें-टी शर्ट, दो हाफ पैन्ट, कैप,बेल्ट,पीटी शूज, शोक्स, दो शर्ट, दो पैन्ट, टाई, डी0एम0एस0 शूज, लाइनयार्ड, विसिल और आई कार्ड आदि तथा रहना+खाना दिया जाएगा अभ्यार्थी को एडमिशन के दौरान 10000 रू का शुल्क आनलाइन पे करना होगा एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। जहाँ नौकरी के दौरान सेलरी सुरक्षाजवानको 15000-22000 एवं सुरक्षा सुपरवाइजरको 18000-25000, ई0पी0एफ0, ई0एस0आई0सी0,बोनस, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंशन,विधवा पेंशन, प्रमोशन,लोन की सुविधा एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट http://www.ssciindia.com/ को देखा जा सकता है। या भर्ती अधिकारी 9592903771, कमांडेंट 7905086105 के फोन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं

  • Related Posts

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से रानीपुर विधायक आदेश चौहान और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश…

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    “गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज से मिले विधायक आदेश चौहान व भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 30, 2026
    • 3 views

    गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 3 views

    गुरु ही अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं:डॉ.रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • July 29, 2026
    • 6 views

    हत्या की साजिश रचने वालों को जाना पड़ेगा जेल – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 8 views

    फेसबुक पोस्ट से मचा हड़कंप, श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी को लेकर हत्या या आत्महत्या की आशंका वाली पोस्ट वायरल

    • By Admin
    • July 27, 2026
    • 9 views

    मुख्यमंत्री धामी को संतों ने माता की चुनरी ओढ़ाकर दिया आशीर्वाद, आगामी कुंभ को लेकर हुई चर्चा

    • By Admin
    • July 25, 2026
    • 8 views