नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का कड़ा प्रहार

*कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की ठोस लीडरशिप में हाड़-तोड़ मेहनत कर रही हरिद्वार पुलिस*

*स्मैक का धंधा करने वालों की तोड़ी कमर, सालों से अर्जित की गई प्रॉपर्टी अब होगी सीज*

*स्मैक माफिया शराफत गैंग लीडर की हवेली होगी जब्त, अब नहीं बोल पाएगा ‘आओ कभी हवेली पे’*

*नशे के कारोबार से बनाया महल होगा ढेर, हरिद्वार पुलिस ने तैयार की खाताबही*

*पेशे से कारपेंटर है आरोपी, 52 लाख आंकी गई प्रॉपर्टी की कीमत*

*हम गलत धंधों में लिप्त और लोगों को भी चिन्हित कर रहे हैं एक-एक कर सभी की प्रॉपर्टी सीज करेंगे : एसएसपी हरिद्वार”*

हरिद्वार।थाना श्यामपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2024 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट की विवेचना SHO कोतवाली नगर कुंदन सिंह राणा द्वारा सम्पादित की जा रही थी।

जिसमें *गैंग लीडर* अभियुक्त शराफत अली पुत्र फईम अली निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर जिला देहरादून व *गैंग सदस्य* *शहजाद खान* पुत्र वैदियार खान निवासी बिहार कला इज्जतनगर जनपद बरेली उ0प्र0 एवं *सलमान खान* पुत्र आबिद खान निवासी कुंजा ग्रांट थाना विकासनगर जिला देहरादून तथा *शहादत खान* पुत्र तैयब खान निवासी पीर बौडढा थाना इज्जतनगर जिला बरेली उ0प्र0 गैंग सदस्य के नाम प्रकाश में आये थे जिन्हे पूर्व में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमे में न्यायालय के माध्यम से जिला कारागार में निरूद्ध किया गया था।

अभियुक्तगण बड़ी चालाकी के साथ स्मैक आदि नशीले पदार्थों की तस्करी बरेली से लाकर देहरादून और हरिद्वार के इलाके में करते थे। यह अक्सर बसों का इस्तेमाल करते थे और केवल थोड़े समय के लिए कभी-कभी की-पैड वाले मोबाइल का ही इस्तेमाल करते थे ताकि पकड़े न जाएं लेकिन हरिद्वार पुलिस की तेज निगाहों से बचा न सके।

लंबे समय से किए जा रहे अवैध कार्यों के बल पर इनके द्वारा अकूत सम्पत्ति इकट्ठा कर ली गई। जिसको हरिद्वार पुलिस द्वारा जब्त कर लिया जाएगा।

गैगस्टर एक्ट धारा 14 (1) के अन्तर्गत कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभि0 शराफत उपरोक्त जो पेशे से कार पेन्टर है की संबंधित विभाग से आंकलन करवाकर लगभग 52 लाख रूपये की अवैध सम्पत्ति का होना पाए जाने पर उसके जब्तीकरण हेतु नियमानुसार रिपोर्ट माननीय न्यायालय को प्रेषित की जा चुकी है।

अभि0 शराफत एवं उसके साथी पूर्व में थाना श्यामपुर पर 300 ग्राम स्मैक के साथ वर्ष 2023 में पकड़े गए थे तथा इससे पूर्व में भी अभि0 शराफत 250/- ग्राम स्मैक के साथ थाना भमौरा बरेली में तथा वर्ष 2020 में 31 ग्राम हेरोइन के साथ विकासनगर देहरादून से व वर्ष 2022 में थाना सियानी गेट में 210 ग्राम हेरोईन के साथ, वर्ष 2019 में 7 ग्राम स्मैक साथ थाना सहसपुर देहरादून से भी जेल जा चुका है।

अभि0 की सम्पत्ति की जांच करने पर अभि0 द्वारा विभिन्न खातों में पैसा जमा कर रखा था तथा 03 प्लॉट एक मकान की खरीददारी देहरादून में की गयी थी।

इस गैंग के सभी सदस्यों द्वारा अर्जित की गई सभी प्रकार की चल अचल संपत्तियों की गहराई से जांच पड़ताल की गई/जारी है।

शहर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही इस शानदार कार्रवाई से जहां एक ओर समाज में अच्छा संदेश जाएगा तो वहीं दूसरी ओर गलत धंधा करने वाले असामाजिक तत्वों में डर का माहौल है।

*अभियुक्त शराफत का आपराधिक*

1- मु0अ0सं0 65/2023 धारा 8/21/27ए /29 एनडीपीएस एक्ट थाना श्यामपुर हरिद्वार

2- मु0अ0सं0 29/2020 धारा 8/21/60 एनडीपीएसएक्ट थाना विकासनगर देहरादून

3- मु0अ0सं0 259/2023 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट थाना विकासनगर देहरादून

4- मु0अ0सं0 359/2019 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना सहसपुर देहरादून

  • Related Posts

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी संकाय में मंगलवार को लोगो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पॉलीटेक्निक और बीटेक के विभिन्न तकनीकी पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक…

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    हरिद्वार। रामानंद इंस्टीट्यूट में शनिवार को बीकॉम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के बौद्धिक विकास, सामान्य ज्ञान और तार्किक क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 7 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 8 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 12 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 16 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 17 views