सभी सीटों पर मजबूती से नगर निकाय चुनाव लड़ेगी सपा:शंभू प्रसाद पोखरियाल

हरिद्वार, 8 अक्तूबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंभूप्रसाद पोखरियाल ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार और सभी सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा प्रदेश शंभूप्रसाद पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। मैदानी क्षेत्र में पार्टी काफी मजबूत है। पर्वतीय क्षेत्र में भी संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार शहर का सौंन्दर्यकरण करे लेकिन कॉरिडोर के नाम पर किसी भी व्यापारी या आम नागरिक को उजाड़ा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार की स्थिति ठीक नहीं है। उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए सरकार को ठोस रणनीति बनानी चाहिए। युवाओं को रोजगार मिलेगा तो पलायन की समस्या भी दूर होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पाराशर व जिलाध्यक्ष साजिद अंसारी ने कहा कि आमजन में पार्टी की रीति नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए नवम्बर में देहरादून से अखिलेश संदेश यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी की जा रही है। महानगर अध्यक्ष लवकुमार दत्ता व लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय श्रवण शंखधर ने कहा कि उद्योगों में ठेकेदारी प्रथा समाप्त हो व युवाओं को स्थायी रोजगार मिले इसके लिए पार्टी युवाओं के बीच अभियान चलाएगी। प्रैसवार्ता के दौरान लवदत्ता, श्रवण शंखधर, समीर आलम, कुलदीप शर्मा, महफूज अंसारी, शिवम यादव, जुल्फिकार, हाजी प्रधान, बुंदु हसन, कपिल जौनसार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • Related Posts

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    नासिक के तपोवन स्थित जनार्दन स्वामी आश्रम में त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेले की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और कुंभ मेला…

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    *जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला योजना समिति की बैठक* *सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनपद के विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 6735.60 लाख की जिला योजना अनुमोदित

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 4 views

    जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views

    मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड वन विकास निगम के “रजत जयंती समारोह” में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 5 views

    श्री शकुन्तला शास्त्री महिला इंटर कॉलेज का शानदार परीक्षा परिणाम, इंटर में 98.34 और हाईस्कूल में 97 प्रतिशत रहा

    • By Admin
    • April 25, 2026
    • 3 views

    स्वामी कपिलानंद सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर, संत समाज ने तिलक चादर प्रदान कर किया महामंडलेश्वर पद पर अभिषेक

    • By Admin
    • April 23, 2026
    • 6 views