आवास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की

हरिद्वार 07 अक्टूबर

शहरी विकास मंत्री ने एकल आवासीय तथा गैर एकल आवासीय मानचित्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि आवासीय मानचित्रों को 15 दिन के भीतर तथा व्यवसायिक मानचित्रों को 30 दिन में पास किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रों में कमियां पाई जाती हैं उन मानचित्रों पर बार-बार आपत्ति न लगाते हुए केवल एक बार ही आपत्ति लगाकर उसका निष्तारण कर लिया जाए तथा मानचित्रों को निरस्त करने के कारणों का स्पष्टता से उल्लेख किया जाए।

मंत्री ने अवस्थापना के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि एचआरडीए द्वारा अवस्थापना मद में अनेक कार्य किये जा रहे हैं जिनमें से कई कार्य पूर्ण हो चूके हैं तथा शेष कार्य आगामी कुछ दिनों में एचआरडीए द्वारा पूर्ण कर लिये जायेंगे। उन्होंने एचआरडीए द्वारा किये जा रहे कार्यों जैसे पार्किंग निर्माण, जल निकासी के कार्य, बाल सुधार गृह का नवीनीकरण, कुष्ठ रोगियों के लिए निवास स्थान का निर्माण तथा तहसील कॉम्पलैक्स का निर्माण कार्य आदि के बारे में अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

मंत्री ने अनधिकृत कॉलोनियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ड्रोन के माध्यम से भी अनधिकृत कॉलोनियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पूर्व में विकसित अनधिकृत कॉलोनियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इस तरह की अनधिकृत कॉलोनियों का निर्माण न हो सके इसके लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएं।

शहरी विकास मंत्री ने एचआरडीए द्वारा किये जा रहे पार्कों के निर्माण की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इन पार्कों का नवीनीकरण किया जा रहा है जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे जिम तथा बच्चों को खेलने के लिए पर्याप्त स्थान प्राप्त होगा।

मंत्री ने एचआरडीए द्वारा निर्मित प्लॉटों की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि एचआरडीए द्वारा निर्मित प्लॉट विभाग की सम्पत्ति है जिनको जल्द से जल्द विक्रित करने हेतु विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एचआरडीए द्वारा किये जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता में और अधिक सुधार आयेगा। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव प्रयास रहा है कि जनता के लिए किये जाने वाले विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

इस अवसर पर बैठक में उपाध्यक्ष, एचआरडीए, अंशुल, सचिव, एचआरडीए, उत्तम सिंह चौहान, ई.ई., एचआरडीए, टी.पी. नौटियाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 3 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 5 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 22 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 12 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 13 views