मजबूत भू कानून एवं मूल निवास की सीमा 1950 तय करने की मांग

10 नवम्बर को हरिद्वार में होगी स्वाभिमान महारैली-मोहित डिमरी

हरिद्वार, 6 अक्तूबर। प्रदेश में मूल निवास की सीमा 1950 एवं मजबूत भू कानून को लेकर मूल निवास समन्वय संघर्ष समिति एवं पहाड़ी महासभा के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता आयोजित की। समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य प्राप्ति में राज्य के निवासियों के अनेकों बलिदान एवं संघर्षों के बाद राज्य अस्तित्व में आया। लेकिन राज्य के जल, जमीन, जंगलों पर बाहरी व्यक्तियों का कब्जा हो रहा है। राज्यवासियों को सरकारी गैर सरकारी नौकरियों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अपने ही राज्य में मूल निवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है। राज्य की सांस्कृतिक परंपराओं पर भी खतरा मंडरा रहा है। आने वाली पीढ़ी का भविष्य भी सुरक्षित नहीं है। मोहित डिमरी ने कहा कि सीमित संसाधन वाले प्रदेश में बाहरी लोगों का आगमन होने के कारण भूमिधर अब भूमिहीन हो रहे हैं। कल कारखानों में मूल निवासियों को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। मोहित डिमरी ने सवाल उठाते हुए कहा कि मूल निवास प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से प्राप्त किया जा रहे है।ं इसकी भी जांच होनी चाहिए। सरकार को जल्द से जल्द राज्य में 1950 मूल निवास एवं सशक्त भू कानून राज्यहित में लागू करना होगा। सशक्त भू कानून एवं मूल निवासी की सीमा 1950 लागू करने की मांग को लेकर 10 नवम्बर को हरिद्वार में स्वाभिमान महारैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी से रैली में शामिल होने की अपील भी की। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास ने कहा कि राज्यवासियों को रोजगार मिलने चाहिए। पलायन की समस्या से निजात पानी है तो मूल निवासी एवं मजबूत भू कानून राज्य में लागू हो। त्रिलोकचंद भट्ट ने कहा कि मूल निवासी एवं मजबूत भू कानून को लेकर समन्वय संघर्ष समिति द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अपनी परंपरांओं और संस्कृति को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। राज्य की जमीनों पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप लगातार बढ़ रहा है। राज्य हित में कानून लागू किया जाए। प्रैसवार्ता में हिमांशु रावत, संजय सिलसवाल, अजय नेगी, अतुल गोंसाई, दुर्गेश उनियाल, विनोद चौहान, दीपक पांडे, रवि बाबू शर्मा, बीएन जुयाल आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए…

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    हरिद्वार, 26 जून। गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गंगा तट से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    • By Admin
    • June 27, 2026
    • 3 views

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 4 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 8 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 8 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 7 views

    माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन

    • By Admin
    • June 18, 2026
    • 9 views