छात्र-छात्राओं को मतदाताओं को ऐपिक कार्ड बनवाने हेतु प्रारुप-6क का किया गया वितरण

​हरिद्वार 05 अक्टूबर, 2024

महाविद्यालय में आज नये एवं युवा मतदाताओं को ऐपिक कार्ड बनवाने हेतु प्रारुप-6क का वितरण किया गया। ऐपिक कार्ड बनवाने के लिए युवा वोटरों में उत्साह देखने को मिला। इसके साथ-साथ महाविद्यालय प्रशासन ने भी युवा मतदाताओं केा आॅनलाईन ऐपिक कार्ड बनाने और तत्सम्बन्धी प्रक्रिया की जानकारी दी।

​इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, ए.ई.आर.ओ. निर्वाचन एवं राज्य उच्च शिक्षा परिषद के सदस्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि युवा मतदाता ही लोकतंत्र की रीढ़ हैं और हमारे लोकतंत्र को जीवन्त एवं शक्तिशाली बनाने के लिए यह आवश्यक है कि युवा मतदाता भारी संख्या में मतदान की प्रक्रिया में भाग लें।

​इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. संजय कुमार माहेश्वरी ने कहा कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेशित कतिपय छात्र-छात्राओं ने अभी ऐपिक कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है, वे महाविद्यालय परिसर में संचालित की जा रही ऐपिक कार्ड बनाने की प्रक्रिया में भाग लें।

​विनय थपलियाल, अध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा भी युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया एवं सहभागी लोकतंत्र के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि युवा मतदाता पर यह उत्तरदायित्व है कि वे भारतीय लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर सशक्त करें।

​इस अवसर पर आॅनलाईन ऐपिक कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षु अर्शिका वर्मा तथा गौरव बंसल द्वारा सहयोग किया गया। इस अवसर पर प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, मनोज सहगल पर्यवेक्षक ,

बीएलओ श्रीमती अनुराधा, मीनू शर्मा, दीपा पंत, महाविद्यालय के छात्र-छात्रा निकिता, अंजली चौहान, संध्या कश्यप व संजय गड़कोती ने ऐपिक कार्ड बनाने के लिए आवेदन दिया। महाविद्यालय के 150 से अधिक छात्र छात्राओं द्वारा ऑनलाइन एपिक कार्ड के लिए आवेदन किया गया है

​इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर विजय शर्मा , वैभव बत्रा डा सरोज शर्मा, डाॅ. रजनी सिंघल., डाॅ. लता शर्मा, डाॅ. मोना शर्मा, डाॅ. रेनू सिंह, डाॅ. अनुरिषा, श्रीमती रूचिता सक्सेना, कु. भव्या भगत, कु. साक्षी गुप्ता, कु. प्रियंका चढ्ढा, डाॅ. मीनाक्षी शर्मा, डाॅ. विनीता चौहान, डाॅ. पूर्णिमा सुन्दरियाल, विनीत सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 9 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 11 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views