कार्यालय समय से खुले और अनावश्यक देरी से न हो बन्द

लक्सर 03 अक्टूबर 2024–

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने लक्सर पहुंचकर विकासखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति तथा सफ़ाई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही विकासखंड स्तर पर चल रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि अधूरे निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराया जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खुली बैठकों के माध्यम से परिवार रजिस्टर को अपडेट किया जाए, ग्राम विकास अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के बैठने का रोस्टर सार्वजनिक करते हुए बैठने के स्थान पर भी चस्पा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि रोस्टर क़े अनुसार पंचायतों में बैठकर जनता क़े कार्य कर रहें हैं या नहीं। कार्यालय में खराब पड़ी बायोमेट्रिक मशीन को सही कराते हुए ऑनलाइन हाजरी सुनिश्चित की जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कर्मचारी तथा अधिकारी समय से कार्यालय पहुंचे तथा समय से कार्यालय छोड़ें, देर सांय तक अनावश्यक कार्यालय खुले न रहें। ब्लॉक मिशन मैनेजर गाँव गाँव जाकर सीएलएफ बनाएं, महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए आजीविका संसाधनों में वृद्धि की जाए, समूहों की हर संभव मदद की जाए।, जिन समूहों का अकाउंट नहीं खुला है, उनका अकाउंट खुलवाया जाए।

खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों द्वारा मनरेगा, नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन, राज्य तथा केंद्र वित्त योजनाओं, पीएम आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात जिलाधिकारी तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील निरीक्षण के दौरान 10 बड़े बकाएदारों के नाम चस्पा सूची को अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार कोर्ट निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि कोर्ट कार्यों को प्रथमिकता से निस्तारित करना सुनिश्चित करें तथा किसी भी पेपर पर किसी भी दशा में फ्लूड का उपयोग नहीं होना चाहिए।

जिलाधिकारी ने गौशाला निर्माण हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर दो दिन के भीतर पैमाईश करते हुए गौशाला हेतु स्थान चिन्हीकरण करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने आर्य समाज मंदिर के पास पहुंचकर तालाब का निरीक्षण किया और तालाब सौंदर्यकरण सम्बन्धी संभावनाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्रस्तावित गौशाला निर्माण क्षेत्र का भी स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के प्रथम बार लक्सर पहुंचने पर निवर्तमान चेयरमैन अमरीश गर्ग, राजेश रस्तोगी, बार अध्यक्ष चौधरी सहदीप सिंह, सचिव रितेश शर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता आदि ने बुके देकर स्वागत किया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान, खंड विकास अधिकारी पीएस सैनी, वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमार सहित सहायक विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 5 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 8 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 24 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 29 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 13 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 15 views