गोस्वामी परिवारो को प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने दिलाई भाजपा की सदस्यता 

हरिद्वार।गोस्वामी समाज के लोगो को भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश गिरि ने बैठक कर भाजपा की सदस्यता दिलाई।उत्तरी हरिद्वार गुसाई गली स्थित भाजपा नेता राजीव गिरि के निवास पर आयोजित गोस्वामी समाज की बैठक में भाजपा के ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने भाजपा के सदस्यता अभियान को धार लगाते हुए गोस्वामी समाज के लोगो को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि गोस्वामी समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है,गोस्वामी समाज सनातन धर्म संस्कृति का संरक्षक है,और भाजपा सनातन धर्म और संस्कृति को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही है उन्होंने कहा कि पूरे भारत का गोस्वामी समाज बिना किसी लालच के भाजपा को अपना समर्थन और मतदान देता है।भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री/ जिला प्रभारी भरत लाल उत्तराखंडी ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी एकमात्र राजनेतिक पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर सर्व समाज के लोगो एक साथ लेकर चल रही है।जिला अध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि के द्वारा दिए गए भाजपा सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सर्व समाज के लोगो से संपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरि ने कहा कि सभी गोस्वामी बंधुओ को एकता के साथ भाजपा ओ बी एस मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि को मजबूत करने के लिए अपने अपने मोबाइल से भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी है और भाजपा को मजबूत करना है।इस मौके पर महंत ओम प्रकाश शास्त्री, मंडल अध्यक्ष मुकेश पुरी,जिला उपाध्यक्ष आदित्य गिरि, मुसद्दी गिरि, डा अशोक गिरि,लाखन गिरि,राजीव गिरि,धर्मदेव गिरि,मोनी गिरि,रोहित गिरि,दीपक गिरि,चांद गिरि, सोनू गिरि,प्रमोद गिरि,अनिल गिरि,उमा गिरि,उर्मिला,राम रक्खा गिरि,आकाश गिरि,सहित सैकड़ों लोगों ने बैठक में प्रतिभाग कर सदस्यता ली।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 4 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 6 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 22 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 28 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 12 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 13 views