देवों के देव महादेव भगवान शंकर संसार के पालनहार हैं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी


पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मां मनसा देवी चरण पादुका मंदिर में शिव आराधना के दौरान भक्तों को शिव महिमा से अवगत कराते हुए अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सावन में जब भगवान नारायण क्षीर सागर में शयन के लिए चले जाते हैं तो भगवान शिव कनखल स्थित अपनी ससुराल में रहकर संसार का संचालन और पालन करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों पर सदैव कृपा बरसाते हैं और मात्र जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देते हैं।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सभी को प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक अवश्य करना चाहिए। लेकिन सावन में शिव आराधना का विशेष महत्व है। सावन में प्रतिदिन गंगाजल, दूध, दही, घी, शहद आदि से अभिषेक करने पर भगवान शिव अत्यन्त प्रसन्न होते हैं और साधक के सभी कष्ट दूर कर देते हैं। शिव कृपा से जीवन निष्कंटक हो जाता है। प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। लोक कल्याण के लिए हलाहल विष को कंठ में धारण करने वाले भगवान शिव की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में होने वाला विश्व का सबसे बड़ा आध्यात्मिक संगम कांवड़ मेला भगवान शिव को ही समर्पित है।

कांवड़िएं कठिन और लंबी दूरी की यात्रा कर अपने अभिष्ट शिवालयों में हरिद्वार से ले जाए गए गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक करते हैं। सभी को सावन में भगवान शिव की आराधना करने के साथ मानव कल्याण में योगदान करना चाहिए। उन्होने कांवडियों से गंगा को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की।

  • Related Posts

    उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया जिला सूचना अधिकारी का स्वागत

    हरिद्वार। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, हरिद्वार इकाई ने बृहस्पतिवार को अपर जिला सूचना अधिकारी से पदोन्नत होकर जिला सूचना अधिकारी बने रतीलाल शाह का जिला सूचना कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर माल्यार्पण…

    स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में हुई कथित चोरी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया जिला सूचना अधिकारी का स्वागत

    • By Admin
    • July 2, 2026
    • 3 views

    स्वामी कामेश्वर पुरी ने राम मंदिर में चोरी प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग

    • By Admin
    • June 27, 2026
    • 4 views

    भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

    • By Admin
    • June 26, 2026
    • 7 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 9 views

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ गंगा घाट पर गूंजा योग का संदेश

    • By Admin
    • June 21, 2026
    • 10 views

    मनसा देवी मंदिर में श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं परखी; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    • By Admin
    • June 20, 2026
    • 8 views