अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवाद गहराया, तानाशाही और संपत्तियों के दोहन के लगाए गंभीर आरोप

हरिद्वार। संतों के अखाड़ों में चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में विवादों से आहत होकर महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर जी महाराज ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धुनी दास जी को भेजे त्यागपत्र में साफ कहा है कि आपसी खींचतान, तानाशाही और मुकदमेबाजी ने अखाड़े की पंचायती व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। साथ ही पंजाब के लोगों को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई है।

करौली शंकर महाराज ने अपने त्यागपत्र में कहा कि सनातन धर्म, संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति समर्पण की भावना से उन्होंने अखाड़े में महामंडलेश्वर के रूप में सेवा की। इसके लिए उन्होंने संत-महात्माओं और पदाधिकारियों का आभार भी जताया। हालांकि, मौजूदा हालात को लेकर उन्होंने गंभीर चिंता जाहिर की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अखाड़े के पदाधिकारियों के बीच आपसी खींचतान और तानाशाही के चलते पंजाब के लोगों को न्यायपूर्ण प्रतिनिधित्व और उचित सम्मान नहीं मिल रहा है। इसके कारण अखाड़े में आपसी मुकदमेबाजी की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों ने जिन उद्देश्यों के साथ अखाड़े की स्थापना की थी, वे पूरे होने के बजाय निजी हितों के लिए अखाड़े की संपत्तियों का शोषण और दोहन किया जा रहा है।

त्यागपत्र में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अखाड़े में ध्यान-साधना, पूजा-पाठ जैसी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियां पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। इससे अखाड़े की स्थापना के मूल उद्देश्यों को ही झटका लगा है।

करौली शंकर महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों और अपने स्वतंत्र आध्यात्मिक एवं सामाजिक दायित्वों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्वेच्छा से महामंडलेश्वर पद छोड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने अध्यक्ष से त्यागपत्र स्वीकार कर पद से जुड़े सभी दायित्वों से मुक्त करने का अनुरोध किया है।

  • Related Posts

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    शासन ने आवास एवं राज्य संपत्ति विभाग के माध्यम से किया नामांकन, समर्थकों ने गर्मजोशी से किया स्वागत, बधाई देने वालों का लगा तांता हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए)…

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हरिद्वार। महामंडलेश्वर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़े की खींचतान से आहत करौली शंकर ने छोड़ा महामंडलेश्वर पद

    • By Admin
    • November 21, 2026
    • 3 views

    एचआरडीए में राजीव भट्ट और डॉ. विशाल गर्ग बने सदस्य, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 9 views

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 11 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 32 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 16 views