यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का बड़ा फैसला, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं सचिव डॉ. रविंद्र पुरी बोले- पद मिलने के बाद अखाड़े के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए

हरिद्वार। महामंडलेश्वर स्वामी इंद्रदेव महाराज पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी ने कड़ा कदम उठाते हुए उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित कर दिया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि अखाड़े की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद स्वामी इंद्रदेव महाराज अखाड़े के किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि स्वामी इंद्रदेव महाराज को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी की ओर से महामंडलेश्वर पद प्रदान किया गया था। हालांकि, पद मिलने के बाद से ही उनका अखाड़े की गतिविधियों से कोई सक्रिय जुड़ाव नहीं रहा। वह अखाड़े के धार्मिक, सामाजिक अथवा अन्य किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

उन्होंने कहा कि स्वामी इंद्रदेव महाराज के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने के बाद अखाड़े ने पूरे मामले का संज्ञान लिया। आरोपों की गंभीरता और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें महामंडलेश्वर पद से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।

डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि अब पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का स्वामी इंद्रदेव महाराज से किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि संत परंपरा और अखाड़ों की अपनी मर्यादा एवं प्रतिष्ठा है। अखाड़ा अपनी परंपराओं और मर्यादाओं को लेकर गंभीर है। ऐसे किसी भी मामले को लेकर लापरवाही नहीं बरती जा सकती, जिससे संत समाज की छवि प्रभावित हो।

उन्होंने कहा कि अखाड़े ने वर्तमान परिस्थितियों और सामने आए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए ही यह कार्रवाई की है।

  • Related Posts

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    दक्षेश्वर महादेव मंदिर से हरकी पैड़ी तक दंडवत करते हुए पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालु, कुंभ-2027 की भव्यता और राष्ट्र की एकता-अखंडता के लिए करेंगे प्रार्थना 31 अक्टूबर को हरकी पैड़ी पर…

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    करवाचौथ के दिन अवकाश के बीच भी किया स्थलीय निरीक्षण, पंतद्वीप से चंडी चौक तक व्यवस्थाएं परखीं, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश हरिद्वार। आसमान से बरसती बारिश, करवाचौथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यौन उत्पीड़न के आरोपों पर इंद्रदेव को महामंडलेश्वर पद से हटाया

    • By Admin
    • November 11, 2026
    • 3 views

    सनातन संस्कृति के प्रसार और गंगा स्वच्छता के संकल्प के साथ निकलेगी दंडवत यात्रा: करौली शंकर महाराज

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 20 views

    बारिश में भी कुंभ तैयारियों का जायजा लेने पहुंचीं मेलाधिकारी सोनिका, बोलीं- भीड़ प्रबंधन हमारी प्राथमिकता

    • By Admin
    • October 29, 2026
    • 26 views

    कुंभ-2027 के शाही स्नान में सहभागिता चाहते हैं गुरु रविदास साधु संप्रदाय के संत

    • By Admin
    • October 26, 2026
    • 10 views

    एआई पत्रकार का विकल्प नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली सहायक: पीयूष पाण्डेय

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views

    रोबोटिक्स के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच, विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी प्रतिभा

    • By Admin
    • October 24, 2026
    • 12 views