अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

हरिद्वार, नासिक और उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा के संत समाज के साथ स्नान की घोषणा की

सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

गंगा किसी से जाति नहीं पूछती-स्वामी कुर्षी पुरी

हरिद्वार, 8 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने गुजरात से भक्तों के साथ आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज का फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। चरण पादुका मंदिर में परिसर में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और उनके साथ आए भक्तों का स्वागत करते हुए श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में जातिगत भेदभाव का कोई स्थान नहीं है। जब गंगा किसी की जाति नही पूछती तो हम कौन होते हैं भेदभाव करने वाले। संत परंपरा और अखाड़ों में सभी समान हैं। उन्होंने कहा कि श्री रविदास अखाड़ा हो, निरंजनी अखाड़ा हो अथवा जूना अखाड़ा या कबीर पंथ हो। संत समाज के लिए सभी सनातनी समान हैं। हमारा उद्देश्य समाज को बांटना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना और सनातन को मजबूत करना है। इस अवसर पर श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि अगले वर्ष होने वाले हरिद्वार कुंभ और नासिक महाकुंभ के साथ उज्जैन कुंभ में वाल्मीकि अखाड़ा संत समाज के साथ कुंभ स्नान करेगा। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज की घोषणा का मौजूद श्रद्धालु भक्तों ने वाल्मीकि भगवान की जय, गंगा मैया की जय और हर-हर महादेव के जयघोष से स्वागत किया। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज ने कहा कि संत समाज में जाति का कोई स्थान नहीं है। अखाड़ो में भी किसी प्रकार का जातिगत भेदभाव नहीं किया जाता है। त्याग और तपस्या ही संत की पहचान है। उन्होंने कहा कि सनातन समाज एकजुट होकर अपनी शक्ति को पहचाने और सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ खड़ा हो। गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी महाराज ने कहा कि मां गंगा की धारा सबके लिए समान है। गंगा किसी से उसकी जाति नहीं पूछतीं, सभी को अपने आंचल में स्थान देती हैं और सभी को पवित्रता का आशीर्वाद देती हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मां गंगा बिना किसी भेदभाव के सभी को स्वीकार करती हैं, उसी प्रकार संतों की वाणी और सनातन की परंपरा भी सर्वसमावेशी और मानवता को जोड़ने वाली है। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राजगिरी, पंडित अधीर कौशिक सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री मानव कल्याण आश्रम में कांवड़ियों की सुविधार्थ आयोजित सेवा शिविर में होगा प्रसाद वितरण हरिद्वार, 07 अगस्त। श्रावण मास में पवित्र भाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 3 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 3 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 7 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 7 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 5 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 7 views