कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

हरिद्वार। कांवड़ मेले के सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न होने की कामना को लेकर शुक्रवार को चरण पादुका मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज के संयोजन में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर में देशभर से आए संतों ने मां मनसा देवी की आराधना कर श्रद्धालुओं के सुरक्षित एवं मंगलमय कांवड़ मेले की प्रार्थना की।

संत सम्मेलन में सनातन संस्कृति की एकता, संरक्षण और संवर्धन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर पंजाब के प्रसिद्ध सूफी संत शमशेर सिंह लहरी ने सूफी गायन और भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज ने उन्हें माल्यार्पण कर एवं मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि सनातन केवल कोई पंथ या परंपरा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। उन्होंने कहा कि समाज को छोटे-छोटे मतभेदों से ऊपर उठकर धर्म, संस्कृति और संत परंपरा की रक्षा के लिए संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि संत समाज का दायित्व आने वाली पीढ़ियों तक सनातन संस्कारों को सुरक्षित पहुंचाना भी है।

निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि ने कहा कि सनातन संस्कृति पूरी मानवता को जोड़ने का संदेश देती है। महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद ने युवाओं को भारतीय संस्कारों से जोड़ने पर बल दिया, जबकि स्वामी आनंद स्वरूप ने सनातन को सत्य, करुणा, सेवा और मानव कल्याण की संस्कृति बताया। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि ने कहा कि सनातन संस्कृति हमारे आचरण और जीवन पद्धति में समाहित है। सूफी संत शमशेर सिंह लहरी ने कहा कि भारत की आध्यात्मिक परंपरा प्रेम, भक्ति और मानवता को जोड़ने वाली रही है तथा भक्ति की कोई सीमा नहीं होती।

  • Related Posts

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    देहरादून। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों एवं हस्तशिल्प कारीगरों को सम्मानित किया। इस…

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    श्री ललिताम्बा देवी ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री मानव कल्याण आश्रम में कांवड़ियों की सुविधार्थ आयोजित सेवा शिविर में होगा प्रसाद वितरण हरिद्वार, 07 अगस्त। श्रावण मास में पवित्र भाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 3 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 4 views

    रेखा आर्या ने श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद, ओलंपिक संकल्प कांवड़ यात्रा को मिला संतों का समर्थन

    • By Admin
    • August 6, 2026
    • 4 views

    भगवा वस्त्रों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, सांसद माफी मांगें : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 6 views

    राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का श्रीमहंत डॉ. रविन्द्र पुरी ने किया सम्मान

    • By Admin
    • August 2, 2026
    • 10 views