गुरु पूर्णिमा पर श्री तुलसी मानस मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, गुरु चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद

“गुरु ही अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं” : स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज

हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार के सप्तसरोवर मार्ग स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने गुरु के चरणों का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विधि-विधान से आरती कर सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित विशेष धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं ने गुरु महिमा से ओत-प्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरे परिसर में “जय गुरुदेव” के जयघोष गूंजते रहे। मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई।

इस अवसर पर श्री तुलसी मानस मंदिर के परमाध्यक्ष स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना गया है। गुरु ही मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने की सही दिशा भी प्रदान करते हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सफल, सार्थक और संस्कारित बना सकता है।

स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में नैतिक मूल्यों की स्थापना और आध्यात्मिक चेतना के जागरण के लिए गुरु का मार्गदर्शन पहले से अधिक आवश्यक हो गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने जीवन में गुरु के उपदेशों को आत्मसात करने तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर पहुंचकर गुरु का आशीर्वाद लिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आवाजाही और भक्ति गीतों से गुलजार रहा।

  • Related Posts

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    गऊघाट सुभाष घाट पर 58वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न, रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर केक काटकर की गई आतिशबाजी हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन…

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, लीलाओं और झांकियों ने मोहा मन हरिद्वार। मुरली की मधुर धुन, भजनों की स्वर लहरियां और भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी लीलाओं के मंचन से भीमगोड़ा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर की पौड़ी पर कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भव्य झांकियों ने मोहा मन

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 6 views

    श्रीजी सेवा ट्रस्ट के द्वितीय वर्षोत्सव में बिखरी कृष्ण जन्मोत्सव की छटा

    • By Admin
    • September 5, 2026
    • 8 views

    रामानंद इंस्टीट्यूट में लोगो प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी

    • By Admin
    • August 25, 2026
    • 9 views

    क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने मारी बाजी, पावनी विरमानी रहीं प्रथम

    • By Admin
    • August 22, 2026
    • 10 views

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 15 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 18 views