भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ

हरिद्वार, 26 जून। गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गंगा तट से कथास्थल तक निकाली गई कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के जयकारे लगाए, जिससे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कथाव्यास मनोज गोपाल महाराज ने कथा के प्रथम दिवस श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि यह कथा परम कल्याणकारी तथा कल्पवृक्ष के समान है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति भाव से कथा श्रवण करने से मनुष्य के पापों का नाश होता है तथा अधोगति को प्राप्त पितरों को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि उससे प्राप्त ज्ञान और संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए है। जब व्यक्ति कथा के संदेशों को अपने आचरण में उतारता है, तभी उसका जीवन सार्थक बनता है।

आयोजक विजेंद्र कुमार कपिल एवं ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि कथा का आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है तथा जीवन के कष्टों से मुक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने और अधिक से अधिक लोगों को कथा से जोड़ने की अपील की।

इस अवसर पर गिरीराज शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, नवीन कुमार श्रीवास्तव, पूरन चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के शुभारंभ पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।

  • Related Posts

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    धर्म, समाज और राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाएगे — पंडित अधीर कौशिक हरिद्वार, 9 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के…

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    एआई से फर्जी वीडियो बनाकर संतों को बदनाम करने की साजिश – श्रीहमंत रविंद्रपुरी महाराज हरिद्वार, 09 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 3 views

    हरिद्वार में संतों के खिलाफ वायरल वीडियो पर अखाड़ा परिषद ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की चेतावनी दी

    • By Admin
    • August 9, 2026
    • 7 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी ने किया गुजरात से आए महामंडलेश्वर स्वामी कुर्षी पुरी और भक्तों का स्वागत

    • By Admin
    • August 8, 2026
    • 5 views

    राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर उत्कृष्ट बुनकर और शिल्पकार सम्मानित, स्थानीय उत्पाद अपनाने का आह्वान

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 8 views

    कांवड़ियों की सेवा से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव : स्वामी दुर्गेशानन्द सरस्वती

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 13 views

    कांवड़ मेले की सफलता के लिए मां मनसा देवी से प्रार्थना, संत सम्मेलन में सनातन की एकता पर मंथन

    • By Admin
    • August 7, 2026
    • 11 views