भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

शनिवार को हरिद्वार स्थित अलकनंदा घाट पर भारतीय किसान यूनियन (नैन) द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक राष्ट्रीय चिंतन शिविर में देशभर से आए किसान प्रतिनिधियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर व्यापक चर्चा की। शिविर में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, भूमि अधिग्रहण और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

भारतीय किसान यूनियन (नैन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेन्द्र घासीराम नैन ने कहा कि देश का किसान आज भी अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है और कृषि लागत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्षरत है तथा जल्द ही किसानों की समस्याओं से संबंधित 10 सूत्रीय मांग पत्र राष्ट्रपति के नाम भेजा जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

चौधरी जोगेन्द्र घासीराम नैन ने हरिद्वार में किसानों के लिए एक किसान भवन स्थापित किए जाने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि किसान भवन बनने से विभिन्न राज्यों से आने वाले किसानों को बैठक, प्रशिक्षण और आवास जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (नैन) के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए किसानों को बेहतर सुविधाएं, सिंचाई व्यवस्था, उचित समर्थन मूल्य और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

चिंतन शिविर में उपस्थित किसान नेताओं ने एकजुट होकर किसानों के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए किसान प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जोगेन्द्र घासीराम नैन,प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सुरेश कुमार राजपूत

प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड – सुटा/सुधा सिलसवाल

प्रभारी अहमदाबाद, बंगाल कौशल जिंदल,देहरादून अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोयल,प्रदेश प्रवक्ता रूपेश कुमार,जिला अध्यक्ष उधमसिंह नगर आर.के. राठौर

चम्पीराम गिरी,प्रदीप गिरि

राकेश चौहान,वाजिद आलम

  • Related Posts

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    हरिद्वार, तीर्थनगरी हरिद्वार स्थित एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज का खेल मैदान 16 जून से राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का गवाह बनेगा। चार दिवसीय इस तीरंदाज़ी महाकुंभ में देश के विभिन्न…

    मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा पाठ के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, चढ़े हुए नारियल होंगे रिसाइकल 

    हरिद्वार। हरिद्वार के नील पर्वत पर स्थित सिद्धपीठ मनसा देवी मंदिर में पूजा पाठ और प्रसाद चढ़ावे के नियमों में बदलाव किया गया है। यहां आने वाली महिला श्रद्धालुओं को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 3 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा पाठ के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, चढ़े हुए नारियल होंगे रिसाइकल 

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 3 views

    त्याग, तपस्या और विद्वता की प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत देवानंद वन : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views

    पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति ने दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम का किया भव्य स्वागत

    • By Admin
    • June 11, 2026
    • 5 views