चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

*हर की पौड़ी से भीमगोड़ा तक किया स्थलीय निरीक्षण, फुटपाथ और नालियों को कराया अतिक्रमण मुक्त*

*हरिद्वार, 07 मई 2026*

चार धाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज स्वयं मौके पर पहुंचकर हर की पौड़ी से भीमगोड़ा क्षेत्र तक अतिक्रमण की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने पाया कि कुछ स्थानों पर फुटपाथ एवं नालियों के ऊपर दुकानें संचालित की जा रही थीं, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इस पर उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए आगे बढ़ी दुकानों को पीछे हटवाया तथा सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि कोई भी दुकान फुटपाथ या नाली के ऊपर संचालित न हो।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार का अतिक्रमण यातायात एवं व्यवस्था को प्रभावित करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संबंधित विभागों को नियमित निगरानी रखने एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने कहा कि चार धाम यात्रा एवं कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सजग है और सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार सचिन कुमार एवं हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    *बिथ्याणी महाविद्यालय में एआई बॉट से रूबरू हुए मुख्यमंत्री योगी और धामी,ओपन जिम में व्यायाम कर दिया फिटनेस का संदेश* *पैतृक गाँव में महायज्ञ और बिथ्याणी महाविद्यालय में विकास का…

    महाराष्ट्र का सिंहस्थ कुंभ भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने कहा कि महाराष्ट्र में आयोजित होने वाला सिंहस्थ कुंभ मेला केवल धार्मिक आयोजन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चल रही चार धाम एवं आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने अतिक्रमण पर लिया सख्त संज्ञान

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 3 views

    शिव मंदिर में पूजन और पैतृक गाँव में महायज्ञ: यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और श्री पुष्कर सिंह धामी, साझा की विकास की दृष्टि

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 3 views

    महाराष्ट्र का सिंहस्थ कुंभ भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 7, 2026
    • 3 views

    बंगाल में भाजपा की जीत सनातन के पुनरागमन का प्रतीक: श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी

    • By Admin
    • May 5, 2026
    • 3 views

    यूथ कांग्रेस ने प्रभारी मंत्री के सतपाल महाराज के खिलाफ खोला मोर्चा, विरोध प्रदर्शन कर फूंका पुतला

    • By Admin
    • April 30, 2026
    • 6 views

    त्र्यंबक-नासिक महाकुंभ मेला की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

    • By Admin
    • April 29, 2026
    • 6 views