जनगणना कार्य में लापरवाही पर सख्ती: 15 कर्मियों को नोटिस, तहरीर दर्ज कराने की तैयारी

हरिद्वार, 29 अप्रैल 2026।

नगर निगम ने जनगणना कार्य में सहयोग न करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए तहरीर दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में आज दिनांक 29 अप्रैल 2026 को कुल 15 कर्मियों को नोटिस जारी किया गया है।

नगर निगम द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मियों को जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 11 के अंतर्गत निर्देशित किया गया है कि वे पत्र प्राप्त होते ही तत्काल जनगणना कार्य का दायित्व ग्रहण करें। यदि ऐसा नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए तहरीर दर्ज कराई जाएगी।

नगर निगम प्रशासन ने यह भी अवगत कराया है कि आदेशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित कर्मियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 187 के तहत भी कार्रवाई की जाएगी, जो लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा से संबंधित प्रावधान है।

नोटिस प्राप्त करने वाले कर्मियों में मध्य गंगा नहर गुण नियंत्रण खंड-2 के 8 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि शेष कर्मचारी शिक्षा विभाग से संबंधित शिक्षक एवं अन्य स्टाफ हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि संबंधित कर्मियों द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण नहीं किया जाता है, तो उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों से अपेक्षा की है कि वे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूर्ण सहयोग करें, अन्यथा परिणामों के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    हरिद्वार। रविवार को अलकनंदा घाट पर भारतीय किसान यूनियन (नैन) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन पर किसानों की विभिन्न समस्याओं और 14 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल…

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हरिद्वार, 14 जून। लालजीवाला मैदान में भारतीय किसान यूनियन (भानू) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    14 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 3 views

    किसान आयोग गठन सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    • By Admin
    • June 14, 2026
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में 16 जून से तीरंदाज़ी का महाकुंभ, देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 3 views

    भारतीय किसान यूनियन (नैन) के चिंतन शिविर में गूंजी किसानों की आवाज, 10 सूत्रीय मांगों पर राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    मनसा देवी मंदिर में बदले पूजा पाठ के नियम, श्रद्धालुओं को स्पर्श नहीं करेंगे पुजारी, चढ़े हुए नारियल होंगे रिसाइकल 

    • By Admin
    • June 13, 2026
    • 5 views

    अन्नदाता किसान यूनियन ने किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर उठाई आवाज

    • By Admin
    • June 12, 2026
    • 5 views