संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

नगर निगम की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने मे ठेकेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका-सुभाषचंद

हरिद्वार, 29 दिसम्बर। नगर निगम कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन के संरक्षक धर्मपाल ठेकेदार, एसके मिश्रा, विनोद क्वात्रा, विजय वर्मा, हरीश सेठी व शर्मानंद त्यागी ने एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। हाईवे स्थित होटल में आयोजित स्वागत समारोह मे मुख्य अतिथी मेयर प्रतिनिधि सुभाषचंद ने भी एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, महामत्री संदीप अरोड़ा, उपाध्यक्ष आमिर खान, पवन ठाकुर, कोषाध्यक्ष संगम कुमार का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दी। एसोसिएशन की और से मुख्य अतिथी सुभाषचंद को स्मृति चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।

सुभाषचंद ने कहा कि नगर निगम की विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने मे ठेकेदारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समन्वय से ही विकास कार्याें को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के पदाधिकारी ठेकेदारांे के हित में काम करें। एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी को साथा लेकर चलेंगे और ठेकेदारों के हितों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का भुगतान समय पर हो। इसके लिए भी प्रयास करेंगे। महामंत्री संदीप अरोड़ा ने कहा कि एसोसिएशन ठेकेदारों की समस्याआंे के समाधान मंे अपना सहयोग प्रदान करेगी। एकता के बल पर ही संगठन को मजबूती मिलती है। एसोसिएशन विकास कार्याें को गुणवत्ता के साथ अंजाम देने अपना भरसक सहयोग प्रदान करेगी। किसी भी ठेकेदार का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। भाजपा पार्षद अनुज सिंह ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा नगर निगम से संचालित विकास योजनाओं को लागू कर शहरवासियों को सुविधा प्रदान करने में ठेकेदार अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर ललित बजरंगी, राजकुमार, गुंजन क्वात्रा, सगीर आलम, दुष्यंत सैनी, इकराम अंसारी, रोहित बाटला, श्रमिक मिश्रा, मनोज अग्रवाल, निकुंज गुप्ता, गौरव चौधरी, नौशाद, विजय सैनी, प्रदीप चौधरी, तरूण अग्रवाल, नीरज कुमार, शिखा चौधरी, रोहित चौधरी, ईश्वर चंद जैन आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

    धर्मेंद्र चौधरी अध्यक्ष और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने जीत दर्ज की हरिद्वार, प्रेस क्लब रजिस्टर्ड हरिद्वार के वार्षिक चुनाव में धर्मेंद्र चौधरी को फिर से अध्यक्ष चुना गया और सूर्यकांत…

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    युवाओं को साथ लेकर संगठन को सशक्त बनाएंगे – अर्श नैय्यर। हरिद्वार, 25 मार्च। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री बनाए जाने पर अर्श नैय्यर का उत्तरी हरिद्वार में युवाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

    • By Admin
    • March 29, 2026
    • 3 views

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 6 views

    कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने लिया स्वामी कामेश्वर पुरी महाराज का आशीर्वाद

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 8 views

    नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन

    • By Admin
    • March 22, 2026
    • 5 views

    कुंभ में बिना पहचान पत्र साधुओं का प्रवेश प्रतिबंधित होगा:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी 

    • By Admin
    • March 20, 2026
    • 7 views