हरिद्वार में ‘गोदान’ फिल्म का विशेष प्रदर्शन, भाजपा कार्यकर्ताओं और संत समाज ने किया समर्थन

हरिद्वार। पेंटागन मॉल रोशनाबाद में भारतीय संस्कृति और गौ माता पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ का विशेष प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रवींद्र पुरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार के विभाग प्रचारक राकेश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और साधु-संत उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय”, “गौ माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से सिनेमा हॉल गूंज उठा।

श्री महंत डॉक्टर रवींद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है और गौ रक्षा के लिए समय-समय पर बलिदान दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘गोदान’ फिल्म में दिखाए गए दृश्य समाज की वास्तविकता से जुड़े हैं। जिस प्रकार एक मां अपने बच्चों का पालन करती है, उसी प्रकार गौ माता का दूध समस्त प्राणियों के लिए पोषक है। उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि ‘गोदान’ फिल्म हमारी संस्कृति और धर्म में श्रेष्ठ मानी जाने वाली गौ माता के महत्व को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि फिल्म में बताया गया है कि गाय का पालन-पोषण और संवर्धन हर दृष्टि से लाभकारी है। हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और जिस घर में गौ माता का पालन होता है, वहां सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य का वास होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि फिल्म के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाए, ताकि गौ संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा मिल सके।

आशुतोष शर्मा ने फिल्म के निर्देशक और कलाकारों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस फिल्म को करमुक्त किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर

कार्यक्रम में महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला महामंत्री संजीव चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं साधु-संत उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    दिनांक 31.03.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा ंबीए पंचम सेमेस्टर एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के…

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    हरिद्वार, संवाददाता। हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 4 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 3 views

    सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित, मेयर किरण जैसल ने किया सम्मानित

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views

    स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 4 views

    धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

    • By Admin
    • March 29, 2026
    • 3 views

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views