श्री वाल्मीकि मंदिर प्रबंध कमेटी की बैठक संपन्न,अरुण कुमार बने अध्यक्ष

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी के समीप पालिका मार्केट में श्री वाल्मीकि मंदिर प्रबंध कमेटी हरिद्वार द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं स्थानीय व्यापारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य मंदिर प्रबंधन को सशक्त बनाना एवं समाजहित में संगठित रूप से कार्य करने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करना था।

बैठक के दौरान समाज की आम सहमति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। सर्वसम्मति से अरुण कुमार को अध्यक्ष बनाया और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजय कुमार,दीपक लोहट, बृज किशोर शर्मा, संजू, अमित कुमार एवं राजपाल का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और सभी उपस्थित सदस्यों ने इसका समर्थन किया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों के चयन के पश्चात समाज के लोगों एवं स्थानीय व्यापारियों द्वारा फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे मंदिर के विकास, स्वच्छता, व्यवस्थाओं के सुधार तथा समाज की एकता और उत्थान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अध्यक्ष पद पर चयनित अरुण कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और समाज को संगठित रखते हुए युवाओं को भी मंदिर एवं सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाएगा साथ ही अनुशासन बनाए रखने का संकल्प लिया।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में समाज की प्रगति एवं मंदिर के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बैठक का समापन किया गया।

बैठक में चौ० अरविन्द, डॉ० कल्लू, प्रेम बोहत, ध्रुव, विक्की चनयाना, कन्हैया, अजय, मनोज, विक्की, राजपाल घावरी, मुकेश चौटाला, सन्नी चौटाला, चिन्टू, हैप्पी, ऋतिक चंचल, काका, गंगा पंडित, उज्जवल, अमित, शुभम, संदीप, साहिल, राजेन्द्र श्रमिक, लक्ष्य (वकील साहब) साजन, चौ० किरणपाल (पूर्व सफाई आयोग अध्यक्ष) कमल, जगदीश वैद्य, सीताराम, मुन्ना चंचल, राधे जीनवाल, सुमित चंचल, विनोद चंचल, दीपक आधयाल, नीरज घावरी, राजू खैरवाल, आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    संतांे ने किया कुंभ मेला अधिकारी सोनिका का स्वागत हरिद्वार, 10 फरवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज एवं अखिल भारतीय उदासीन…

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    पंचपुरी ऑटो रिक्शा विक्रम एसोसियेशन ललतारौ पुल, हरिद्वार के चुनाव में सर्वसम्मिति से जीवानन्द भट्ट बने अध्यक्ष सप्ताह भर में किया जायेगा कार्यकारिणी का गठन हरिद्वार, 30 दिसम्बर। पंचपुरी ऑटो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिव्य और भव्य रूप में संपन्न होगा हरिद्वार कुंभ मेला-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

    • By Admin
    • February 10, 2026
    • 3 views

    आपसी एकजुटता से ही ऑटो चालकों की समस्याओं का होगा समाधान : अनिरूद्ध भाटी

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 14 views

    संकटमोचन हनुमान मंदिर में गूंजेगी हनुमान भक्ति की स्वरलहरी, होगा भव्य सुंदरकांड का पाठ

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 15 views

    हरिद्वार के एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 13वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन

    • By Admin
    • December 30, 2025
    • 14 views

    संरक्षक मंडल ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 13 views

    सनातन धर्म एवं सामाजिक सद्भाव पर केंद्रित कार्यक्रम संपन्न

    • By Admin
    • December 29, 2025
    • 17 views