श्री राम नाम के जाप से चिरंजीवी हनुमान को को सहजता से किया जाता है प्रसन्न : सुमित तिवारी 

श्री राम नाम विश्व बैंक समिति ने धूमधाम से मनाया हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव

हनुमान जी महाराज को 101 किलो बूंदी के लड्डुओं का लगाया भोग

हरिद्वार। श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में पूरे भारत में सभी शाखा कार्यालयों पर श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि आज हर की पौड़ी से लेकर पूरे भारत में लगभग 275 कार्यालयों पर श्री हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा भावना के साथ राम नाम का संकीर्तन करते हुए मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भगवान बजरंगबली की आराधन से सभी प्रकार की आधी व्याधि से सहजता से छुटकारा पाया जाता है। रोग, रंग और द्वेष आसपास नहीं फटकते, भगवान अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए ज्यादा से ज्यादा राम नाम का जप करें।

श्री तिवारी ने कहा कि इस कलियुग में भगवान महावीर चिरंजीवी है जिनकी कृपा प्राप्त करने के लिए सभी को राम नाम का सुमिरन करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी लोगों को राम नाम से जोड़ने के लिए बहुत ही जल्द राम नाम ऐप सभी को उपलब्ध होगा जिसमें सभी लोग अपने अपने इष्ट देवता (राम, कृष्ण, शिव और राधा) नाम का जाप कर सकेंगे।

उन्होंने आज संस्था के आश्रम और हर की पौड़ी मंदिर पर श्रद्धालुओं को 101 किलो बूंदी के लड्डू का प्रसाद बांटा और राम नाम का सुमिरन कराया।

  • Related Posts

    भाजपा का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है:आशुतोष शर्मा 

    हरिद्वार, भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर हरिद्वार पर अटल स्मृति वर्ष व वीर बाल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला कार्यशाला…

    जीटो उत्तराखंड प्रभाग का गठन, संदीप जैन बने अध्यक्ष

    हरिद्वार, संवाददाता। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन(जीटो) के उत्तराखंड प्रभाग की स्थापना की गई। उद्योगपति एवं समाजसेवी संदीप जैन को जीटो के उत्तराखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा का मूल मंत्र सेवा और समर्पण है:आशुतोष शर्मा 

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 3 views

    जीटो उत्तराखंड प्रभाग का गठन, संदीप जैन बने अध्यक्ष

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी से सन्यास दीक्षा लेंगे नरेश शर्मा

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    जर्मनी की सिटी फ्रैंकफर्ट की संसद में श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने मां गंगा की महिमा को लेकर संबोधन दिया

    • By Admin
    • December 21, 2025
    • 5 views

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया हरिद्वार के बुग्गावाला में ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ, किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

    • By Admin
    • December 20, 2025
    • 3 views

    सेवा दिवस के रूप में बनाया गया हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत का जन्मदिन

    • By Admin
    • December 20, 2025
    • 5 views