मुंबई से आए अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन और रोटरी मंडल के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया

हरिद्वार, 16 मार्च। मुंबई से अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं रोटरी क्लब मुंबई मंडल का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हरिद्वार पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के हरिद्वार पहुंचने पर रोटरी क्लब हरिद्वार और अग्रवाल सम्मेलन हरिद्वार की और से रोटरी क्लब हरिद्वार के प्रधान रोटेरियन अरविंद सिंह राजौरा, सचिव रोेटेरियन आलोक सारस्वत, कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजीव राय, पूर्व प्रधान रोटेरियन अरविंद अग्रवाल और अग्रवाल सम्मेलन हरिद्वार के प्रतिनिधि पूर्व रोटेरियन पराग गुप्ता एवं अशोक अग्रवाल ने बुके भेंटकर और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नेशनल वाईस प्रेसीडेंट और रोटरी क्लब मुंबई मंडल के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में हरिद्वार और देहरादून के दौरे पर आए प्रतिनिधिमंडल में रोटरी क्लब मुंबई के पूर्व प्रधान रोटेरियन गिरीश अग्रवाल, रोटरी क्लब मुंबई साउथ के पूर्व प्रधान रोटरियन पीयूष गुप्ता, पूर्व प्रधान रोटेरियन पवन सुरेखा, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के कृष्ण कुमार झुनझुनवाला शामिल हैं।

भूपतवाला स्थित तेजूराम धर्मपाल ट्रस्ट धर्मशाला में स्वागत के दौरान हुई बैठक में इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों और नए कार्यक्रमों और योजनाओं के विषय में चर्चा हुई। बैठक में रोटरी हरिद्वार ने अपना फ्लैग रोटरी मुंबई से आए प्रतिनिधियों को भेंट किया और मिलकर कार्यक्रमों और योजनाओं को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नेशनल वाईस प्रेसीडेंट और रोटरी क्लब मुंबई मंडल के पूर्व मंडलाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा समाज सेवा के लिए अनेक प्रकल्पों के माध्यम से चिकित्सा, शिक्षा, समाज के जरूरमंद वर्ग की सेवा में निरंतर सहयोग कर रहा है। रोटरी क्लब हरिद्वार के प्रधान रोटेरियन अरविंद सिंह राजौरा, अग्रवाल सम्मेलन हरिद्वार के प्रतिनिधि पूर्व रोटेरियन पराग गुप्ता एवं अशोक अग्रवाल ने कहा कि परस्पर सहयोग से ही समाज सेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जा सकता है। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के संस्थापक अशोक अग्रवाल व संस्था के मार्गदर्शक अरविन्द अग्रवाल ने कहा कि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं रोटरी क्लब सेवा कार्यो में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यो से ही संगठन को पहचान मिलती है।

  • Related Posts

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    हरिद्वार, संवाददाता। हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर…

    सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित, मेयर किरण जैसल ने किया सम्मानित

    हरिद्वार, 30 मार्च। श्री तुलाराम गोपाल दास मित्तल सरस्वती शिशु मंदिर, मायापुर हरिद्वार में सोमवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 3 views

    सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित, मेयर किरण जैसल ने किया सम्मानित

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 3 views

    स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 3 views

    धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

    • By Admin
    • March 29, 2026
    • 3 views

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views

    संकल्प से सिद्धि की ओर मजबूत कदम बन रहा निक्षय मित्र योजना: श्री महंत डॉ. रविन्द्र पुरी  

    • By Admin
    • March 24, 2026
    • 6 views