प्रदेश के विकास में राजस्व के माध्यम से भागीदार उत्कृष्ट व्यापारी होंगे सम्मानित

*जिलेवार चयन कर 160 व्यापारियों को सम्मान करेगी सरकार*

*वित्त मंत्री अग्रवाल ने दी योजना को प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति*

*देहरादून 03 दिसंबर 2024 ।*

अब प्रदेश के विकास में राजस्व प्राप्ति के माध्यम से भागीदारी 160 उत्कृष्ट व्यापारियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। इस योजना के लिये व्यापारियों का चयन जिलेवार किया जाएगा। इसमें देहरादून व हरिद्वार जनपद के 20-20 व्यापारियों, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल के 15-15 व्यापारियों व शेष 09 जिलों (पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़) में 10-10 व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी है। इस ‘‘पंजीकृत व्यापारी सम्मान योजना’’ के लिये वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के विकास में राजस्व अर्जन के क्षेत्र में राज्यकर विभाग के अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के ऐसे पंजीकृत व्यापारी जिनके द्वारा रिटर्न फाइल करने, कर जमा करने व अन्य अधिनियम की प्रक्रियाओं का नियमित रूप से अनुपालन किया जा रहा है, को प्रोत्साहित किये जाने दृष्टिगत सम्मानित किये जाने हेतु व्यापारी सम्मान योजना प्रस्तावित की गई है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि यह योजना उत्तराखंड राज्य कर विभाग के पंजीकृत ऐसे व्यापारियों पर लागू होगी, जिनका वार्षिक टनओवर 20 करोड़ तक होगा। बताया कि इस योजना में वस्तुओं और सेवाओं के सभी थोक व खुदरा व्यापारियों को सम्मिलित किया जाएगा। इस योजना का चयन जिलेवार होगा। इसमें देहरादून व हरिद्वार जनपद के 20-20 व्यापारियों, उधमसिंह नगर एवं नैनीताल के 15-15 व्यापारियों व शेष 09 जिलों (पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़) में 10-10 व्यापारियों इस प्रकार कुल 160 व्यापारियों को सम्मानित किया जाएगा।

डा. अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों के चयन के लिये जोनल अपर आयुक्त प्रत्येक संभाग स्तर पर संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन करेंगे। जिसमें एक उपायुक्त, एक सहायक आयुक्त व एक राज्य का अधिकारी सदस्य होंगे। इस समिति द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के जिलों के संबंध में सम्मान के लिये निर्धारित व्यापारियों की संख्या तैयार कर व्यापारियों का चयन करते हुए चयनित व्यापारियों की सूची जोनल अपर आयुक्त से अनुमोदन के बाद मुख्यालय भेजी जाएगी।

—————-

*पंजीकृत व्यापारी सम्मान योजना के लिये पात्रता*

*देहरादून।* वित्त मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी राज्य कर विभाग में पंजीकृत होना चाहिए। व्यापारी का टर्न ओवर 20 करोड़ रूपये वार्षिक से अधिक नहीं होना चाहिए। योजना के अंतर्गत वस्तु व सेवा से संबंधित सभी सेक्टरों के थोक व खुदरा व्यापारियों को सम्मिलित किया जाएगा। व्यापारी पिछले अधिकतम पांच वर्षों में कर जमा करने व विवरणियों में दाखिल करने में नियमित रहा हो।

उन्होंने बताया कि व्यापारी के विरूद्ध पिछले अधिकतम पांच वर्षों में कोई प्रतिकूल कार्रवाई न की गई हो। व्यापारी के विरूद्ध किसी प्रकार की राजस्व की कोई देयता शेष न हो।

  • Related Posts

    सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    शिवालिक नगर, 23 दिसंबर 2025: सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवालिक नगर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य…

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

    हरिद्वार। मायापुर क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नेता भोला शर्मा की ओर से एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो नेता भोला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सत्ती ध्रुव बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

    • By Admin
    • December 23, 2025
    • 3 views

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

    • By Admin
    • December 23, 2025
    • 4 views

    जो घर का त्याग करेगा वही सन्यासी बनेगा – श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज 

    • By Admin
    • December 23, 2025
    • 4 views

    मुख्यमंत्री ने ताड़ीखेत में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत आयोजित बहुद्देश्यीय शिविर में किया प्रतिभाग

    • By Admin
    • December 22, 2025
    • 3 views

    डॉ. ज्योति सिंह को मिला ‘बेस्ट बिजनेस एकेडमिक ऑफ द ईयर 2025’ सिल्वर मेडल अवार्ड

    • By Admin
    • December 22, 2025
    • 4 views

    एस.एम.जे.एन. कॉलेज में गणित की गूँज

    • By Admin
    • December 22, 2025
    • 4 views