नदियों/तालाबों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क

*आम जन की सुरक्षा पहली प्राथमिकता। डीएम*

*जिलाधिकारी ने दिये संभावित जलभराव और बाढ़ स्थिति से निपटने के लिए विशेष सावधानी के निर्देश*

हरिद्वार 05 अगस्त 2025- जनपद में सोमवार से रूक-रूक कर हो रही बारिश तथा पहाड़ी जिलों में हो रही भारी बारिश के चलते जिले की अधिकांश नदियों, तालाब, नालों और जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, राजस्व, सिंचाई, लोनिवि, शिक्षा सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल भराव वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में बने रहने, जनप्रतिनिधियों के साथ सम्पर्क में रहने, अपने मोबाइल नम्बर ऑन रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जलभराव या बाढ़ की स्थिति में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

*जिलाधिकारी ने की अपील।*

उन्होंने नदी तटीय ईलाकों के आसपास रहने वाले नागरिकों से अपील की गई है कि वे भी सतर्क रहें, नदी एवं जलाशयों के पास अनावश्यक रूप से न जाएं, बच्चों को भी तालाबों, नालों के पास खेलने से रोकें। जिलाधिकारी ने अपील की कि बरसात के दौरान अनावश्यक यात्राएं न करें, बहुत आवश्यता पड़ने पर ही यात्रा करें।

  • Related Posts

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने दिलायी प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी व महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल को शपथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है प्रेस-आनंद वर्द्धन कुंभ मेले को निर्विघ्न रूप से…

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    बजरंग बली केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि धर्म, साहस और निष्ठा के भी आदर्श हैं:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार, गुरुवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान घाट पर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 3 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 8 views

    डी.ए.वी. महाविद्यालय, देहरादून में “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस–2026” का सफल आयोजन: संवेदनशीलता और समावेशिता का सशक्त संदेश

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

    • By Admin
    • April 1, 2026
    • 3 views

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views