देसंविवि और मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट के बीच हुआ शैक्षणिक समझौता

हरिद्वार, 15 दिसंबर।

देव संस्कृति विश्वविद्यालय और मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट, बहादराबाद, हरिद्वार के बीच एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता पर हस्ताक्षर हुआ। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच नैदानिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा।

इस समझौता का मुख्य उद्देश्य मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट के नर्सिंग छात्रों को देव संस्कृति विश्वविद्यालय में नैदानिक अनुभव प्रदान करना है। इसके तहत देव संस्कृति विश्वविद्यालय, मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट के छात्रों को एक निर्धारित समयावधि के लिए अपने अस्पतालों में प्रशिक्षण देने का अवसर प्रदान करेगा, जहां उन्हें नर्सिंग सेवाओं का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इस दौरान छात्रों पर मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट द्वारा नियुक्त एक अनुभवी नर्सिंग ट्यूटर की देखरेख होगी, जो उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करेगी।

इस समझौते पर हस्ताक्षर देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या और मॉडर्न ग्लोबल नर्सिंग इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष श्री जितिन कुमार शर्मा ने किया। इसके माध्यम से नर्सिंग छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनका प्रशिक्षण और भी प्रभावी बनेगा।

  • Related Posts

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने दिलायी प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी व महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल को शपथ लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है प्रेस-आनंद वर्द्धन कुंभ मेले को निर्विघ्न रूप से…

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    बजरंग बली केवल शक्ति के प्रतीक ही नहीं, बल्कि धर्म, साहस और निष्ठा के भी आदर्श हैं:श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी हरिद्वार, गुरुवार को प्राचीन हनुमान मंदिर, हनुमान घाट पर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 3 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 8 views

    डी.ए.वी. महाविद्यालय, देहरादून में “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस–2026” का सफल आयोजन: संवेदनशीलता और समावेशिता का सशक्त संदेश

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा बाजार

    • By Admin
    • April 1, 2026
    • 3 views

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 5 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views