कुलसचिव ने किया महाविद्यालय का औचक निरीक्षण 

आगामी परीक्षाओ के मद्दे नज़र,महाविद्यालय की व्यवस्था सें हुए संतुष्ट कुलसचिव

हरिद्वार 10 मई, 2025

श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, बादशाही थौल , टिहरी गढ़वाल के कुलसचिव प्रो. दिनेश चन्द्र द्वारा आगामी 13 मई से तीनों पालियों में प्रारम्भ होने वाली स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाओं, विश्वविद्यालय के मूल्याकंन केन्द्र व संग्रहण केन्द्र के सम्बन्ध में महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया। उन्होंने परीक्षा नियंत्रण कक्ष एवं अध्ययन कक्ष का निरीक्षण किया और छात्र-छात्राओं की परीक्षा आवेदन पत्र में आ रही समस्याओं के सम्बन्ध में चर्चा की। उक्त जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय से सम्बन्धित समस्याओं से कुलसचिव को अवगत कराया गया जिस पर कुलसचिव ने शीघ्र समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. दिनेश चन्द्रा ने महाविद्यालय प्रबन्धन, विशेषतौर पर प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि प्रो. सुनील कुमार बत्रा के कुशल दिशा निर्देशन में एस.एम.जे.एन. कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. सुनील कुमार बत्रा की कार्यकुशलता के चलते विश्वविद्यालय द्वारा एस.एम.जे.एन. कॉलेज को निरन्तर मूल्याकंन केन्द्र व संग्रहण केन्द्र बनाया जा रहा है। कुलसचिव प्रो. चन्द्रा ने कहा कि महाविद्यालय को और अधिक संरक्षित, समृद्ध व सुव्यवस्थित कर शैक्षणिक माहौल को स्तरीयता प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है तथा निरीक्षण इसी अभियान का हिस्सा है।

इस अवसर पर मुख्य परीक्षा प्रभारी डॉ मन मोहन गुप्ता, सह परीक्षा प्रभारी प्रो. जगदीश चन्द्र आर्य, डॉ संजय कुमार माहेश्वरी, विनय थपलियाल, डॉ मनोज कुमार सोही, डॉ शिवकुमार चौहान ,वैभव बत्रा , एम सी पांडेय, रुचिता सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    कर्त्तव्यपरायण होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि: प्रो प्रतिभा मेहता प्रो सुनील कुमार बत्रा को मिला आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड हरिद्वार 4 अप्रैल 2026 आज एस. एम. जे. एन. महाविद्यालय में…

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    गुरु परंपरा सनातन संस्कृति की सबसे बड़ी धरोहर है – श्री महंत केदारपुरी गुरु स्मृति महोत्सव हम सभी के लिए गुरुजनों के आदर्शों को आत्मसात करने का पावन अवसर है:श्रीमहंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गुरु पर विश्वास रख पूर्ण समर्पण का भाव युवाओं के लिए आवश्यक: श्री महन्त डॉ रविन्द्र पुरी 

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 3 views

    स्वतंत्र पुरी धाम आश्रम में 38वाँ गुरु स्मृति महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

    • By Admin
    • April 4, 2026
    • 4 views

    युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बनने पर भोला शर्मा का संतों ने किया भव्य स्वागत, दिया आशीर्वाद

    • By Admin
    • April 3, 2026
    • 3 views

    प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 3 views

    श्री बालाजी जन्मोत्सव पर प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान घाट में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 10 views

    डी.ए.वी. महाविद्यालय, देहरादून में “विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस–2026” का सफल आयोजन: संवेदनशीलता और समावेशिता का सशक्त संदेश

    • By Admin
    • April 2, 2026
    • 7 views