अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि उद्यान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिला किसान बहिनों को “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” से किया सम्मानित

देहरादून, 08 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून हाथी बड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला की उपस्थिति रही। इस अवसर पर कृषि मंत्री और माता मंगला ने प्रदेशभर से आईं महिला किसानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए “उत्तराखण्ड प्रगतिशील महिला किसान सम्मान 2025” सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माता मंगला ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नारी समाज की रीढ़ है और उनके बिना किसी भी समाज की उन्नति संभव नहीं है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मंत्री गणेश जोशी को बधाई दी और कहा कि महिलाएं केवल परिवार और समाज को संवारने वाली नहीं, बल्कि सशक्त नेतृत्व और प्रगति की आधारशिला भी हैं। उन्होंने कहा, “हर नारी के भीतर असीम शक्ति छिपी होती है, जरूरत है उसे पहचानने और आगे बढ़ाने की।” उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें और समाज में नई ऊंचाइयों को छू सकें।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस अवसर पर सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कृषि विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला किसान जैविक खेती, आधुनिक तकनीकों और नवाचार को अपनाकर उत्तराखंड की खेती को नई दिशा दे रही हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और आज भी वे प्रदेश की आर्थिकी को मजबूत करने में सक्रिय योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तीकरण और आजीविका संवर्धन के लिए डबल इंजन सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 03 करोड़ “लखपति दीदी” बनाने की परिकल्पना की है। इसे उत्तराखंड में सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने इस रजत जयंती वर्ष में नवंबर 2025 तक 1.50 लाख “लखपति दीदी” बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि समाज की पूरी धुरी महिलाओं के आसपास घूमती है और सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

*महिला किसानों के अनुभव*:कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनपदों से आईं महिला किसानों ने अपने अनुभव साझा किए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि धामी सरकार को वे अपने मायके की तरह देखती हैं, जहां हर जरूरत का ध्यान रखा जाता है। महिलाओं ने कहा कि कृषि मंत्री गणेश जोशी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए पिता समान भूमिका निभा रहे हैं, जो हर कदम पर सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। इस अवसर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

*विभिन्न जनपदों की इन 28 महिला किसान बहिनों का किया गया सम्मान*- जनपदवार सम्मानित महिला किसान -अल्मोड़ा: सुमित्रा देवी, कमला भंडारी, बागेश्वर: कविता मेहता, धना कोरंगा, रुद्रप्रयाग: अंजू देवी, निधि राणा, चमोली: महेश्वरी देवी, शोभा देवी, चंपावत: इंदिरा कुल्याण, दीपा नैथानी, हरिद्वार: कृष्णा रावत, सुनीता चौधरी, पौड़ी:अंजलि देवी, लक्ष्मी देवी, पिथौरागढ़: रेखा भट्ट, बबीता सिंह, टिहरी: सरिता कोठियाल, लक्ष्मी सकलानी, उधम सिंह नगर:कविता तिवारी, रिंकू राणा, देहरादून: रजनी देवी, विमला देवी, नैनीताल: सावित्री गारजोला, रजनी रावत, उत्तरकाशी: उर्मिला देवी, श्रुति रावत, उर्मिला देवी, दीपिका कैंतुरा आदि।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैंट विधायक सविता कपूर, देहरादून मेयर सौरभ थपलियाल, नगर पालिका परिषद मीरा सकलानी, सचिव कृषि एसएन पांडे, कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, डायरेक्टर दीप्ति सिंह सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से महिला किसान उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    दिनांक 31.03.2026 श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा ंबीए पंचम सेमेस्टर एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के…

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    हरिद्वार, संवाददाता। हनुमान घाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष भी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एचईसी कॉलेज में बीकॉम व बीए का रिजल्ट घोषित

    • By Admin
    • March 31, 2026
    • 4 views

    श्री बालाजी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकलेगी शोभा यात्रा

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 3 views

    सरस्वती शिशु मंदिर मायापुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह आयोजित, मेयर किरण जैसल ने किया सम्मानित

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 5 views

    स्वामी रामानुज सरस्वती बने निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

    • By Admin
    • March 30, 2026
    • 4 views

    धर्मेंद्र चौधरी दूसरी चुने गए हरिद्वार प्रेस क्लब के अध्यक्ष, शांतिपूर्ण संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया

    • By Admin
    • March 29, 2026
    • 3 views

    भाजयुमो के जिला मंत्री बनने पर अर्श नैय्यर का स्वागत

    • By Admin
    • March 25, 2026
    • 3 views