हरिद्वार नगर निगम मेयर पद हेतु भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी की धर्मपत्नी डोली चौधरी ने की दावेदारी

आगामी नगर निकाय चुनाव मे हरिद्वार नगर निगम मेयर पद हेतु भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी की धर्मपत्नी डोली चौधरी ने भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पहुंचकर जिलाअध्यक्ष संदीप गोयल को अपना आवेदन दिया।

आज डोली चौधरी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल को अपना आवेदन सौपते कहा कि मैं और मेरा पूरा परिवार भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी की रीति नीति में विश्वास रखते हुए निरंतर भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं।

आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार महिलाओं को आरक्षण देकर महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है निश्चित ही समाज में एक नई दिशा देने का काम करेगा।

मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि अगर पार्टी संगठन ने अवसर प्रदान किया तो हरिद्वार नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र को प्रदेश का प्रथम नगर निगम बनाने का भरसक प्रयास करूंगी।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा , जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष एजाज हसन, सचिन शर्मा, नकली राम सैनी,अरुण आर्य ,मोहित वर्मा, गौरव पुंडीर, वरुण चौहान ,पुनीत कुमार, अनीता देवी ,स्वाति चौहान, रश्मि चौधरी, सपना, अनीता चौहान, पूनम चौधरी ,ममता गुप्ता, रजनी शर्मा, संदीपा शर्मा आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना आवश्यक: प्रो बत्रा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजी देवनगरी 13 अगस्त 2026 हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के…

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    डीएम-एसएसपी समेत अधिकारियों और कर्मचारियों का हुआ अभिनंदन, पर्यावरण मित्रों को भी मिला सम्मान हरिद्वार। श्रावण मास का कांवड़ मेला सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश की एकता, अखंडता एवं गौरव बनाए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व: श्रीमहंत डॉ रविन्द्रपुरी 

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 3 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने प्रशासन को किया सम्मानित

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर व्यापारियों ने पुलिस का जताया आभार

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

    • By Admin
    • August 13, 2026
    • 8 views

    अंगदान जीवन का सबसे अनमोल उपहार, जागरूकता से बच सकती हैं कई जिंदगियां

    • By Admin
    • August 12, 2026
    • 8 views

    कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर डीएम-एसएसपी का सम्मान,अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी बधाई

    • By Admin
    • August 11, 2026
    • 8 views