सुभाष घाट व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष राजू वधावन ने किया ऐलान

व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:राजू वधावन

हरिद्वार। सुभाष घाट स्थित एक होटल में आयोजित बैठक के दौरान सुभाष घाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजू वधावन ने मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में धीरज अरोड़ा, उपाध्यक्ष के तौर पर राजू मल्होत्रा, राम गोपाल बंसल और राम किशोर अग्रवाल को शामिल किया गया है। मंत्री का दायित्व पंकज अरोड़ा उर्फ लाली को सौंपा गया, जबकि संगठन मंत्री जितेंद्र खन्ना और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी शम्मी अरोड़ा को दी गई है।

संरक्षक मंडल में रमेश चंद शर्मा, सरदार हर्ष वर्धन, वेद प्रकाश बत्रा, सचिन गौतम, सुधीर अरोड़ा, आशीष शर्मा और सुनीता शर्मा शामिल हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में नरेश वेदी, सोनल गर्ग, नीतीश मल्होत्रा, मोनू शर्मा, राजीव खत्री, आकाश अरोड़ा, पंकज वशिष्ठ, दीपक, बाबू राम, नानक चंद अग्रवाल, नंद किशोर, संदीप अग्रवाल, मधुसूदन और मंगल वर्मा के नाम शामिल हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष राजू वधावन, महामंत्री सुमित शर्मा और कोषाध्यक्ष गौरव बंसल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।

इस मौके पर अध्यक्ष राजू वधावन ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉरिडोर निर्माण के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है, जिसका सभी व्यापारी एकजुट होकर विरोध करेंगे।

राजू वधावन ने सरकार द्वारा जीएसटी दरों में कमी किए जाने पर आभार जताया और इसे व्यापारियों के हित में बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनेगी।

महामंत्री सुमित शर्मा ने कहा कि कॉरिडोर को लेकर व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। सरकार को इस विषय पर स्पष्ट नीति के साथ सामने आना चाहिए ताकि व्यापारी निश्चिंत होकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।

  • Related Posts

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    हरिद्वार (गोपाल रावत ) अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा गुरूवार को जगदगुरू शंकराचार्य…

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ हरिद्वार, 25 फरवरी स्थानीय एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता (2025-26) का बुधवार को अत्यंत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूना अखाड़ा ने स्वामी चक्रपाणि महाराज को जूना अखाड़ा द्वारा जगद्गुरु बनाया

    • By Admin
    • February 26, 2026
    • 3 views

    एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज़

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 4 views

    अर्द्धकुंभ 2027 को लेकर मेला प्रशासन की बैठक, पांच अखाड़ों की रही भागीदारी

    • By Admin
    • February 25, 2026
    • 7 views

    मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला तैयारियों की समीक्षा

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 5 views

    माता लाल देवी का 103वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न

    • By Admin
    • February 21, 2026
    • 7 views

    मेलाधिकारी ने कुंभ मेला को लेकर हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    • By Admin
    • February 20, 2026
    • 5 views